{"_id":"601ecfd48ebc3e74ae70d365","slug":"prohibit-illegal-trade-in-liquor-by-campaigning-dm-gonda-news-lko5635396152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर अवैध शराब के कारोबार पर लगाएं रोक: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर अवैध शराब के कारोबार पर लगाएं रोक: डीएम
विज्ञापन
गोंडा। डीएम मार्कंडेय शाही ने आबकारी व पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाकर ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस विभाग, आबकारी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित कराकर इसके कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। डीएम ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कराते हुए प्रवर्तन कार्य की दैनिक रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। मगर इसके बावजूद आबकारी विभाग व पुलिस विभाग के स्तर से प्रवर्तन कार्यवाही नियमित रूप से नहीं कराई जा रही है।
डीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए शराब के अवैध कारोबार के विषय में सूचना एकत्र कर पुलिस विभाग, राजस्व विभाग एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों के माध्यम से नियमित रूप से प्रवर्तन कार्यवाही कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्त आबकारी निरीक्षकों को निर्देशित करें कि वह अपनी तैनाती की तहसील मुख्यालय पर रहकर राजस्व, विकास व पंचायतीराज विभाग के फील्ड स्तरीय कार्मिकों से प्राप्त सूचना के आधार पर नियमित रूप से सम्बन्धित उप जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में प्रवर्तन की कार्यवाही कराएं।