{"_id":"2173d75f4a2fe0e08744d71efea49c6d","slug":"problems-not-tolerate-negligence-in-disposal-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार जनता की समस्यओं के प्रति संवदेनशील है। इसलिए विभागीय अधिकारी जनता की समस्याओं के निराकरण में व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यह निर्देश जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने बड़गांव स्थित मोहल्ला रेलवे मस्जिद वार्ड नम्बर 10 में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करने के दौरान दिए हैं।
सर्वप्रथम उन्होंने मुहल्ले का निरीक्षण कर वहां कराए गए विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया तदुपरान्त उन्होंने चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान गांधी विद्यालय के पीछे कांजी हाउस पर पड़े कूड़े के ढेर को हटवाने का निर्देश दिया।
जलनिकासी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि तत्काल जलनिकासी का उचित प्रबंध किया जाय। मोहल्ले की गलियों में मार्ग प्रकाश की समस्या पर उन्होंने एलईडी लाइट लगवाने के निर्देश नगर पालिका के अधिकारियों को दिए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंशा देवी मंदिर पर लगाई जा रही इंटरलॉकिंग की गुणवत्ता को भी परखा।
विज्ञापन
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रशासन जन-जन की समस्याओं को निपटाने के लिए उत्तरदायी होता है और यह जनता का हक भी है। इस दौरान अकील फाउंडेशन द्वारा लोगों को सरकार द्वारा प्रदत्त तमाम सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा क्षेत्र की अन्यान्य समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया जिस पर जिलाधिकारी ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट एके शुक्ल, सीएमओ डॉ. अमर सिंह कुशवाहा, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अकील फाउंडेशन के अध्यक्ष अकील सिद्दीकी सहित वार्ड के सभासद गण व जनता उपस्थित रही।