फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Problems escalated due to 4 RTO officers being infected

आरटीओ के 4 अफसरों केसंक्रमित होने से बढ़ी मुश्किलें

Mon, 12 Oct 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Problems escalated due to 4 RTO officers being infected
गोंडा। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते जहां लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं, वहीं अब कई सरकारी विभागों को भी अपने अफसरों के कोरोना संक्रमित हो जाने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देवीपाटन संभागीय परिवहन कार्यालय दो जनपदों के अफसर कोरोना संक्रमित हो गये हैं। जिससे कार्यालय के सभी प्रकार के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। बहराइच के दो एआरटीओ और संभागीय निरीक्षक समेत तीन लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिन पूर्व गोंडा के एआरटीओ प्रशासन संजीव कुमार सिंह की तबीयत खराब होने के बाद जांच के दौरान वो कोरोना से संक्रमित पाये गये थे। इसके बाद वो छुट्टी पर चले गये। गोंडा का चार्ज बहराइच के एआरटीओ वीरेन्द्र सिंह को दे दिया गया। मुश्किल से एक सप्ताह काम हुआ होगा, फिर इसके बाद उनकी भी तबीयत खराब रहने लगी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जांच के दौरान वो और बहराइच के एआरटीओ प्रवतर्न के साथ ही संभागीय निरीक्षक कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। अब इन सभी के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद कार्यालय के सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कोविड प्राटोकाल के तहत सभी कोरोना संक्रमित अफसरों को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जायेगी : आरटीओ
संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि गोंडा और बहराइच के चार अफसर कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। संभव है कि इनके संपर्क में आने वाले अन्य कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित हो सकते हैं। ऐसे में सभी को सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं। कार्यों के संपादन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जा रही है जिससे कि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed