{"_id":"5ffc83398ebc3e32ef0e986e","slug":"priya-first-in-100m-girls-race-gonda-news-lko559344362","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर बालिका दौड़ में प्रिया प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर बालिका दौड़ में प्रिया प्रथम
विज्ञापन
गोंडा। युवा कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीएम मार्कंडेय शाही ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि आयोजित प्रतियोगिता में 100 मीटर बालिका दौड़ में मनकापुर की प्रिया शुक्ला प्रथम, बेलसर की शलमुनिशा द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर परसपुर की सना बानो रहीं।
800 मीटर बालक दौड़ में दीपक पाल झंझरी प्रथम, उग्रपाल सिंह हलधरमऊ द्वितीय, संदीप निषाद तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सालमन निशा बेलसर प्रथम, पूनम कुमारी नवाबगंज द्वितीय तथा मुस्कान श्रीवास्तव रुपईडीह तृतीय रहीं। मुख्य निर्णायक संजय सिंह जिला व्यायाम शिक्षक, अशोक सोनकर, उप क्रीड़ाधिकारी बलबीर सिंह रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने कहा कि युुवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता जनपद के बच्चों को खेल के क्षेत्र में अलग पहचान दिलाने का काम करेगी। उन्होंने युवा कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में खेलों को बढ़ावा देने के लिए व्यापक कार्य योजना बनाएं तथा प्रचार प्रसार करते हुए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ें।
उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में भी कॅरियर की अपार सम्भावनाएं हैं। सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए सहायता मुहैया कराई जा रही हैं।