फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   private hospital,gonda,viral,video going viral,asha

Gonda News: निजी अस्पताल में प्रसव कराने वाली आशाओं की जांच शुरू

Tue, 03 Jan 2023 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
private hospital,gonda,viral,video going viral,asha
गोंडा। जिला महिला अस्पताल में प्रसव कराने आई गर्भवती महिलाओं को बहला फुसलाकर निजी अस्पतालों में ले जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर निजी अस्पताल में गर्भवतियों को ले जाती आशा कार्यकर्ताओं का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। सीएमओ ने टीम गठित कर जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की अलख जगाने के लिए तैनात की गई आशा कार्यकर्ता निजी अस्पतालों की एजेंट बनकर रह गई हैं। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में यूनिफार्म पहने कई आशा कार्यकर्ता आईटीआई के पास एक निजी अस्पताल में गर्भवतियों को लेकर पहुंचीं दिखाई पड़ रही हैं। इस दौरान दो आशा कार्यकर्ता अस्पताल से बाहर कमीशन को लेकर बातचीत करती सुनाई पड़ी है।
विज्ञापन

निजी अस्पताल में इतनी बड़ी संख्या में आशाओं का वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने एसीएमओ डॉ.एपी सिंह व एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा को वायरल वीडियो तथा संबधित अस्पताल की संलिप्तता की जांच करने का आदेश दिया। बता दें कि विगत दिनों मरीजों से वसूली तथा गर्भवतियों को निजी अस्पताल ले जाने के मामले में 15 आशा कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed