{"_id":"66b26a8272d0f3f38c0329b3","slug":"preparation-to-improve-power-supply-after-strict-instructions-from-cm-gonda-news-c-100-1-gon1003-121633-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सीएम के सख्त निर्देश के बाद बिजली आपूर्ति में सुधार की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सीएम के सख्त निर्देश के बाद बिजली आपूर्ति में सुधार की तैयारी
Tue, 06 Aug 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। सीएम योगी आदित्यानाथ के सख्त निर्देश के बाद जिले में जल्द ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। सीएम ने अधिकारियों को फीडर वाइज सघन निगरानी के निर्देश दिए हैं। वहीं, फोन न उठाने वाले अवर अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। मुख्य अभियंता स्तर से इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
दरअसल, सोमवार को कलेक्ट्रेट में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक में विधायकों ने बिजली की समस्या जोर-शोर से उठाई थी। इस दौरान सीएम ने मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल से कहा कि देवीपाटन मंडल के जिलों में फीडर वाइज जिम्मेदारी तय की जाए। उपभोक्ताओं को सही मीटर रीडिंग दी जाए। निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश भी दिए। ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद तत्काल बदलवाया जाए। फोन न उठाने वालों अभियंंताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उक्त निर्देशों के क्रम में मुख्य अभियंता स्तर से जरूरत के हिसाब से बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए रणनीति तैयार की गई है।