{"_id":"5daf3ec48ebc3e013d653929","slug":"preparation-for-polishing-in-27-wards-basic-facilities-will-be-improved-gonda-news-lko488394796","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 वार्डों में चमकाने की तैयारी, दुरुस्त होंगी बुनियादी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 वार्डों में चमकाने की तैयारी, दुरुस्त होंगी बुनियादी सुविधाएं
विज्ञापन
गोंडा। शहर के वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए मंगलवार को नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में पांच करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव पास किया गया। बोर्ड बैठक में सहमति बनी कि हर वार्ड में साढ़े छह लाख रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे।
27 वार्डों के सभासदों से प्रस्ताव लेकर उसे बैठक में शामिल किया गया। इसके अलावा शहर की चार जर्जर सड़कों का 1.50 करोड़ रुपये से निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव पास किया गया जिसमें कलेक्ट्रेट के बगल से निकली तहसील की जर्जर सड़क को बनाने के लिए 38 लाख रुपये का प्रस्ताव पास किया गया।
बोर्ड बैठक में अध्यक्ष उज्मा राशिद ने हर वॉर्ड में कार्यों के लिए बजट जारी किया। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। कूड़ा निस्तारण के लिए वाहन खरीदा जाएगा। गांधी पार्क में ओवर हेड टैंक का सुंदरीकरण कराया जाएगा। अमृत योजना के तहत मानचित्र में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
सुभाषनगर प्रेम पकड़िया का मैदान, मंदिर का विकास 10 लाख रुपये से किया जाएगा। सभासदों के प्रस्ताव पर विकास के कार्य होंगे। राजा देवी बक्श सिंह पुस्तकालय में 4.50 लाख से टाइल्स लगाया जाएगा। ईओ विकास सेन ने कार्यों के बारे में अवगत कराया। भरोसा दिया कि शहर के विकास में कोई कमी नहीं होगी। बैठक में कर निर्धारण अधिकारी, जेई, इंजी पीयूष यादव, सफाई निरीक्षक काजी हासिम रसूल अलंकार सिंह, फहीम सिद्दीकी, वंदना गुप्त, आजाद, दानिश, शेष चौरसिया, विशाल अग्रवाल, विनय शर्मा आदि रहे।
शहर के मुख्य मार्ग की जर्जर सड़क में राजेंद्र नगर में अब्दुल हमीद चौक से चुंगी नाका रोड तक का निर्माण 40 लाख रुपये से होना है। सिविल लाइन प्रधान डाकघर चौराहे से सदर तहसील के रास्ते से होते हुए अपर जिलाधिकारी आवास तक 38 लाख रुपये से, वहीं सीता ओंकार सदन से राधाकुंड तिराहे तक 20 लाख रुपये से निर्माण होगा और गुड्डूमल चौराहा से डॉ. सुधीर के आवास तक 18 लाख रुपये से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।