{"_id":"63c584a715682a7f225c8803","slug":"preparation-for-board-exam-started-with-pre-board-gonda-news-lko6668627169-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्री-बोर्ड संग बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्री-बोर्ड संग बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 487 इंटर कॉलेजों में प्री-बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार को शुरू हो गईं। इसी के साथ छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी है। शिक्षकों ने कहा कि प्री-बोर्ड की परीक्षा क्षमता आकलन के लिए ही है। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि प्री-बोर्ड की परीक्षाएं बेहतर ढंग से हो रहीं हैं। सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया है, स्कूलों से रिपोर्ट ली जा रही है।
बोर्ड के परीक्षार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। प्री-बोर्ड की परीक्षाएं 20 जनवरी तक होंगी। इसके बाद 21 जनवरी से ही प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। फिर 15 दिन बाद ही 16 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। लगातार परीक्षाएं होनी हैं। इसके चलते विद्यार्थियों ने सोमवार को कुछ तनाव दिखा।
शिक्षकों का कहना है कि प्री-बोर्ड परीक्षा के बाद बोर्ड परीक्षा में अधिक समय नहीं है। बच्चों को कम समय में पाठ्यक्रम भी पूरा करना है। इसके चलते कुछ बच्चे परेशान हैं। मगर समय रहते बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी कराई जाएंगी। हाईस्कूल में 53,327 व इंटरमीडिएट में 39,191 छात्र-छात्राओं की परीक्षा होनी है।
विज्ञापन
प्री-बोर्ड की परीक्षा में छात्रों के उपस्थिति का ब्यौरा तो नहीं जारी हो सका मगर उपस्थिति ठीक बताई जा रही है। माना जा रहा है कि 80 फीसदी से अधिक बच्चों ने परीक्षा दी है। फिलहाल 20 जनवरी तक सभी परीक्षाएं पूरी कराने का निर्देश है। इस परीक्षा के आधार पर बच्चों का आंतरिक मूल्यांकन भी होना है।