{"_id":"638e2efd0072292dbb1bf968","slug":"pratibha-and-prashant-win-in-long-jump-gonda-news-lko66044236","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: लंबी कूद में प्रतिभा व प्रशांत ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: लंबी कूद में प्रतिभा व प्रशांत ने मारी बाजी
विज्ञापन
गोंडा। परसपुर के महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रांगण में सांसद खेल स्पर्धा के दूसरे दिन कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, क्रिकेट, रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें परसपुर ब्लॉक के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. बीना सिंह ने बताया कि महिला खो-खो में सौम्या को विजेता व कोमल सिंह को उप विजेता घोषित किया गया। महिला कबड्डी में माया सोनी की टीम ने जीत दर्ज की। कोमल सिंह की टीम उप विजेता रही। वालीबॉल पुरुष में विश्वजीत रनर व सुमित दत्ता विनर रहे। लंबी कूद महिला में प्रतिभा सिंह प्रथम, शिखा सिंह द्वितीय व शिवानी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।
रस्साकशी महिला में संध्या राजपूत की टीम विनर व आस्था सिंह की टीम रनर रही। लंबी कूद पुरुष में प्रशांत मौर्या प्रथम, शिवम चौहान द्वितीय व गुलजार तृतीय स्थान पर रहे। खो-खो पुरुष सीनियर में रवि को विजेता व लवकुश तिवारी को उप विजेता घोषित किया गया। इसी तरह रस्साकशी पुरुष वर्ग में अजय शुक्ला विजयी रहे। इस दौरान मुख्य नियंता डॉ. सीमा तिवारी, नंदिनी नगर के डॉ. सुधीर कुमार यादव व प्राध्यापक डॉ. एसपी सिंह मौजूद रहे। संवाद