फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Praspa supremo gave signs to meet SP to contest elections

प्रसपा सुप्रीमों ने सपा से मिलकर विस चुनाव के दिए संकेत

Fri, 06 Nov 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Praspa supremo gave signs to meet SP to contest elections
इटियाथोक (गोंडा)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने विधानसभा चुनाव सपा से मिलकर लड़ने का संकेत दिया। शुक्रवार को आरपीएस इंटर कॉलेज इटियाथोक में कार्यकर्त्ता सम्मेलन में आए थे। इसके पहले गोंडा में मीनाशाह बाबा की मजार पर गए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। करनैलगंज में उनका स्वागत हुआ।
विज्ञापन

सभा में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में विलय का कोई सवाल ही नहीं है। हमारी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरेगी। प्रदेश में दोबारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। कहा कि हमारी सरकार में 100-500 रुपये में ही काम हो जाता था। मगर आज यूपी के थाने के दरोगा दस हजार से कम पर बात भी नहीं करते। यदि कोई झूठी एफआईआर हो गई तो उसे खत्म कराने के लिए 50 हजार लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रसपा सुप्रीमो ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश के अलावा कई राज्यों में है। भाजपा शासन में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। महंगाई के साथ ही भ्रष्टाचार, हत्या और बेटियों पर अत्याचार लगातार बढ़ता जा रहा है। चार साल में गन्ने का एक भी रुपये दाम नहीं बढ़ा है। जबकि महंगाई लगातार बढ़ती गई। धान आज 1000 में बिक रहा है। हमारी तरफ तेरह सौ से रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा ज्यादा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार फसलों का समर्थन मूल्य तक किसानों को नहीं दे पा रही है। वैश्विक महामारी के दौरान जनता परेशान हुई है। इससे पहले नोटबंदी में भी जनता परेशान हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि सभी को पंद्रह लाख काला धन लाने पर दिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि क्या किसी को पंद्रह रुपये भी मिले।
दोनों सरकारों ने वादे तो बहुत किए लेकिन आज तक एक भी वादा पूरा नहीं हो पाया है। सरकार ने दावा किया था हम नौजवानों को हर साल दो करोड़ नौकरी देंगे जबकि बेरोजगारी बढ़ गई है। जब हमारी सरकार थी हमने नौकरी नौजवानों को दी थी। शिवपाल यादव ने कहा कि इस सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान भी लोगों की नौकरी ले ली। सभी मेडिकल कॉलेज, सीएचसी, पीएचसी में 8 महीने से ओपीडी बंद है। कोरोना के साथ-साथ और गंभीर बीमारियां हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बेहतर इंतजाम किए थे। उन्होंने गंभीर बीमारियों की फ्री में इलाज कराए जाने की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के नोटबंदी व जीएसटी को लेकर लिए गए फैसले से जनता परेशान हुई है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) समाजवादी पार्टी से गठबंधन कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
जिलाध्यक्ष सुरेश शुक्ल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया। सभा को अजय त्रिपाठी मुन्ना प्रदेश महासचिव, कमर रजा राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, मो. महताब, फारुक, मंटू काजी, हरिशंकर सिंह, परमजीत सिंह, सगीर चौधरी, जमाल मोहम्मद चौधरी, संजय तिवारी, हरेंद्र पांडेय,गोविंद शिल्पकार व रामसागर भारती ने भी संबोधित किया।

वहीं करनैगंज में प्रसपा सुप्रीमों का स्वागत प्रगतिशील छात्र सभा जिला महासचिव आयुष शुक्ला के नेतृत्व में ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, शिवम, राजा बाबू तिवारी, रईस अहमद, श्रीराम तिवारी, हर्षित तिवारी आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed