फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pradhan's brother-in-law opened fire in a land dispute

Gonda News: गोंडा में जमीन विवाद में ग्राम प्रधान के देवर ने चलाई गोली

Mon, 15 May 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 15 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Pradhan's brother-in-law opened fire in a land dispute
गोंडा। भूमि विवाद की रंजिश में नरायनपुर ओली गांव की प्रधान के देवर ने रविवार देर रात गांव के ही एक व्यक्ति पर लाइसेंसी पिस्टल से फायर झोंक दिया। मगरहमले में वह बाल-बाल बच गया। देर रात हुई वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मामले में पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली देहात में आरोपी युवक के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी मामले में आरोपी का एक राजनेता के प्रतिनिधि से बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर चर्चा बनी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के नरायनपुर ओली गांव निवासी राजकुमार शुक्ल ने बताया कि ग्राम प्रधान सरिता शुक्ला के देवर सुशील शुक्ल से भूमि विवाद चल रहा था। इसी को लेकर रविवार रात सुशील अपने साथी बब्बू तिवारी निवासी सुरतीपुरवा रामनगर तरहर संग बाइक से उसके घर दरवाजे आए और धमकाते हुए लाइसेंसी पिस्टल से उस पर फायर झोंक दिया। गोली चलते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। जिससे उसकी जान बची। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार व गांव के लोग दौड़े तो दोनों भाग निकले। फायरिंग की वारदात से गांव के लोग दहशत में आ गए। फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ित के परिवार वालों ने मौके पर मिला खोखा सौंप दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राजकुमार शुक्ल की तहरीर पर कोतवाली देहात में सुशील शुक्ल व बब्बू तिवारी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर सोशल मीडिया पर एक राजनेता के प्रतिनिधि और आरोपी के बीच फायरिंग की वारदात को लेकर बातचीत का एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें राजनेता के प्रतिनिधि से आरोपी कह रहा है कि उसने कब्जा की गई जमीन पीड़ित को दे दी है। इसके बाद पीड़ित ने उसके घर का गेट तोड़ दिया। इसलिए उसने लाइसेंसी पिस्टल से फायर झोंक दिया। राजनेता के प्रतिनिधि से आरोपी ने पुलिस से बचा लेने की बात भी इस ऑडियो में कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed