फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   pradarshan

बारिश से लबालब तालाब,घरों में घुसा पानी

Sun, 29 Aug 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
pradarshan
प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : GONDA
धानेपुर (गोंडा)। एक सप्ताह से लगातार हो रही बरसात ने पूरे सिधारी गांव में जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। पूरे सिधारी गांव के मजरे ब्रह्मचारी कुट्टी में कई घरों में पानी घुस गया है। यहां पर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। रविवार को दर्जनों ग्रामीणों ने जलनिकासी की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जिम्मेदार लोगों से गांव में नाली निर्माण की मांग की गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। समस्या के चलते गांव के लोगों को अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

मुजेहना ब्लाक की ग्राम पंचायत पूरे सिधारी में मजरे ब्रम्हचारी कुट्टी में करीब 70 परिवार रहते हैं। गांव में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से यहां के लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही मूसलाधार बरसात से यहां के हालात और भी खराब हो गए हैं। रविवार को गांव के बाहर स्थित तालाब पानी से लबालब भर गया और पानी लोगों के घरों में घुस गया। गांव के राजेश, लल्लन, सियाराम, चन्द्रकान्त, बेचन, ननके, दशरथ, मायावती करीब एक दर्जन लोगों की गृहस्थी पूरी तरह से पानी में डूब गई है। गांव के लोगों का कहना है कि जलनिकासी की व्यवस्था न होने से लोगों के घरों का पानी सड़क और गलियों में बहता है।
विज्ञापन

गांव के किनारे एक तालाब है। अधिकतर घरों का पानी इसी तालाब में जाकर गिरता है। घरों का पानी सड़क पर बहने से गंदगी का साम्राज्य रहता है। बरसात के मौसम में हालत और भी खराब हो जाती है। पिछले दिनों से हो रही बरसात के चलते तालाब भर गया है और रविवार को तालाब का पानी उनके घरों में घुस गया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार ग्राम प्रधान से नाली निर्माण कराने की मांग की लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाराज लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया और नाली निर्माण कराए जाने की मांग की है। गांव के ग्राम प्रधान सूर्यपाल पांडेय का कहना है कि पूर्व प्रधान के द्वेषवश इस मजरे में नाली निर्माण नहीं कराया जिसके वजह से यह समस्या है। जल्द ही गांव में नाली का निर्माण कराकर समस्या दूर कराई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed