फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Practical examination of 42 thousand candidates from January 24

Gonda News: 42 हजार परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा 24 जनवरी से

Wed, 17 Dec 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 17 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Practical examination of 42 thousand candidates from January 24
गोंडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2026 की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी है। जिले में 42,240 परीक्षार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें 22,639 छात्र, 21,600 छात्राएं और एक ट्रांसजेंडर हैं। परिषद के आदेश के अनुसार प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 जनवरी से एक फरवरी 2026 तक होंगी।
विज्ञापन

हालांकि 29 व 30 जनवरी को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के कारण इन दोनों दिनों में किसी भी विद्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने परीक्षा की शुचिता व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। सभी प्रधानाचार्यों को प्रयोगात्मक परीक्षाएं अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में करानी होगी। साथ ही परीक्षा की वीडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी, जिसे आवश्यकता पड़ने पर परिषद द्वारा मांगा जा सकता है।
विज्ञापन


हाईस्कूल में प्रोजेक्ट कार्य से होगा मूल्यांकन
हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर प्रोजेक्ट कार्य के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर कराई जाएंगी। हाईस्कूल व इंटर में नैतिक शिक्षा, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालय के प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड करेंगे। इसके लिए वेबसाइट 10 जनवरी 2026 से सक्रिय कर दी जाएगी। विद्यालय स्तर पर होने वाली कक्षा 12 की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं जनवरी के प्रथम सप्ताह में संपन्न कराई जाएंगी। तिथियों के ऐलान के साथ ही विद्यालयों और छात्रों ने तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed