{"_id":"6aa1a6060eb71c9eee00738b","slug":"power-outages-rob-people-of-sleep-sweltering-humidity-leaves-them-in-distress-gonda-news-c-100-1-gon1003-165797-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बिजली ने उड़ाई नींद, उमस से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बिजली ने उड़ाई नींद, उमस से लोग बेहाल
Thu, 10 Sep 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
धानेपुर/इटियाथोक/नवाबगंज। उमस भरी गर्मी में मंगलवार रात मेहनौन से इटियाथोक और नवाबगंज तक हजारों परिवारों की नींद बिजली कटौती ने छीन ली। कहीं दो-दो घंटे में बिजली गुल होती रही तो कहीं छह घंटे तक अघोषित कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया। पंखे बंद हुए तो लोग छत और दरवाजों पर बैठकर रात काटते रहे।
मेहनौन उपकेंद्र से जुड़े 50 हजार से अधिक उपभोक्ता रातभर बिजली के आने-जाने से परेशान रहे। उपभोक्ता महेंद्र प्रताप के मुताबिक पूरी रात में महज दो-तीन घंटे ही आपूर्ति मिली। अवर अभियंता अवनीश पांडेय ने बताया कि मनकापुर से रोस्टिंग के चलते आपूर्ति बाधित हुई है। आपूर्ति सुचारू करा दिया गया है।
इटियाथोक में तो बिजली होते हुए भी घरों में पंखे नहीं घूम सके। टाउन फीडर से जुड़े 70 से अधिक उपभोक्ताओं के यहां एक फेस गायब रहा। लो वोल्टेज ने परेशानी और बढ़ा दी। नवाबगंज में खराब जंपर ठीक कराने में चार घंटे लग गए। दोपहर एक बजे सूचना के बाद शाम 4:50 बजे बिजली लौटी। अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव ने कहा कि जहां से भी शिकायतें आ रही हैं, उसका निस्तारण कराया जा रहा है।