फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   power did not reached in 1836 graves

1836 मजरों में नहीं पहुंची बिजली

Mon, 26 Oct 2015 11:33 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
हर बार की तरह इस बार भी जिले की छह लाख आबादी को उजाले का पर्व यानि
विज्ञापन
दीपावली का त्योहार अंधेरे में मनाना होगा। कारण, जिस कार्यदायी संस्था को आरजीजीवी (राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण) योजना में 300 आबादी से ऊपर के मजरों के विद्युतीकरण का जिम्मा सौंपा गया है, वह अभी 1836 मजरों में से एक भी मजरे का विद्युतीकरण नहीं कर पाई है।

ऐसे में 15 दिन बाद जब पूरा जिला बिजली की रोशनी में सराबोर होकर प्रकाश पर्व का त्योहार मना रहा होगा, तो उस समय अंधेरे की खीज एक बार फिर से उस छह लाख आबादी को झेलनी पड़ेगी, जो बीते कई वर्षों से अपने गांव के विद्युतीकरण की आस लगाए बैठी है।

जिले में 300 आबादी से ऊपर के ऐसे 1836 मजरे हैं, जिनके विद्युतीकरण पर बीते सात साल से अंधेरे का ग्रहण लगा है। गांवों के विद्युतीकरण के लिए वर्ष 2005 में लागू राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के पहले फेज का काम 2005 से शुरू होकर वर्ष 2009 में खत्म हो गया था।

उस समय जिले के 796 राजस्व गांवों को विद्युतीकरण से संतृप्त किया गया था। तभी से जिले के बाकी बचे 300 आबादी से ऊपर के 1836 मजरों के लोग विद्युतीकरण की आस लगाए बैठे थे, जिसका काम आज तक जिले में पूरा नहीं हो पाया है। यही वजह है कि जिले की 1054 ग्राम पंचायतों के 1836 मजरे आज भी बिजली की रोशनी से अछूते हैं।
विज्ञापन


जिले में 300 आबादी से ऊपर के 1836 मजरों में विद्युतीकरण के काम का जिम्मा सबसे पहले हैदराबाद की फर्म आईवीआरसीएल को दिया गया था।

यह वही फर्म थी, जिसने वर्ष 2005 में जिले के 796 राजस्व गांवों को विद्युतीकरण से संतृप्त किया था। लेकिन बाद में इसका टेंडर निरस्त कर कॉरपोरेशन ने दोबारा से टेंडर कराया, जिसे समाज कल्याण ने हथिया लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन टेंडर हासिल करने के छह महीने बाद तक समाज कल्याण का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति जिले में झांकने तक नहीं आया।

इससे महीनों विद्युतीकरण का काम ठप पड़ा रहा और आज स्थिति यह है कि टेंडर के एक साल बीत जाने के उपरांत विद्युतीकरण की प्रोग्रेस लगभग शून्य बनी हुई है।

राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के 11वें प्लान में होने वाले 1836 मजरों का विद्युतीकरण कुल 218 करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है।

इस योजना में सभी 1836 मजरों तक बिजली पहुंचाने के लिए कुल 3855 किलोमीटर एरिया में बिजली के तार खंभे खींचे जाने हैं। लेकिन अभी तक कार्यदायी संस्था समाज कल्याण न तो किसी गांव का विद्युतीकरण कर पाई है और न ही एक भी किलोमीटर एरिया में उसकी तरफ से खंभे गाड़कर कोई लाइन ही तैयार की गई है।

आरजीजीवी योजना में जिले के 300 आबादी से ऊपर के 1836 मजरों का विद्युतीकरण समाज कल्याण को करना है। संस्था के लोगों ने जिले में विद्युतीकरण की शुरूआत काफी देर से की है।

अभी तक उसकी तरफ से 29 मजरों में विद्युतीकरण के लिए 350 विद्युत पोल पहुंचाए जा चुके हैं। जबकि कार्यदायी संस्था के लोगों की रिपोर्ट के मुताबिक 16 मजरों में उसकी ओर से विद्युत पोल खड़े किए गए हैं। संस्था के लोगों को जल्दी से जल्दी विद्युतीकरण का काम पूरा किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। -हर्ष मुंशी, मुख्य अभियंता देवीपाटन जोन

विकासखंडवार विद्युतीकरण से संतृप्त किए जाने वाले मजरे
ब्लॉक          मजरे       ब्लॉक        मजरे
वजीरगंज    116            करनैलगंज    80
बभनजोत    125            हलधरमऊ    110
कटराबाजार    109            पंडरीकृपाल    91
तरबगंज        100            बेलसर        106

छपिया        87            इटियाथोक    116
झंझरी        122            मनकापुर    111
मुजेहना        101            नवाबगंज    100
परसपुर        135            रुपईडीह     227
नोट : जिले के 16 विकास खंडों से 300 आबादी के 1836 मजरों का चयन आरजीजीवी योजना में विद्युतीकरण के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed