फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   power cut1

ढाई लाख की आबादी बिजली कटौती से परेशान

Tue, 16 Jun 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
power cut1
(उमरीबेगमगंज) गोंडा। सरकार का दावा है कि शहर और ग्रामीण क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा रही है, लेकिन स्थानीय स्तर पर विभागीय अफसरों की लापरवाही से सरकार के दावों का मजाक उड़ाया जा रहा है। कभी लोकल फाल्ट तो कभी और ओवरलोड के बहाने मनमानी तरीके से बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। उमरीबेगमगंज क्षेत्र के दर्जनों गांव के बिजली उपभोक्ताओं को भारी कटौती व ट्रिपिंग का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत उपकेंद्र शुकुलगंज के उपभोक्ता पिछले 10 दिनों से विद्युत कटौती से परेशान हैं। इससे लगभग ढाई लाख की आबादी परेशान है।
विज्ञापन

शुकुलगंज उपकेंद्र के चार फीडरों से बेलसर व परसपुर ब्लाक के सैकड़ो गांवों के विद्युत सप्लाई प्रभावित है। जबकि विभाग के स्थानीय स्तर पर तैनात अफसर किसी भी समय फोन कॉल रिसीव करने से भी परहेज करते हैं। बेलसर इलाके के विद्युत उपभोक्ता सुशील कुमार ने बताया कि लो-वोल्टेज के कारण गर्मी में पंखा भी लोड नही उठाता जिससे गर्मी से बुरा हाल है। डेहरास इलाके के अफसर हुसैन ने बताया कि लो-वोल्टेज की समस्या के साथ ही अनियमित विद्युत कटौती के कारण इन्वर्टर भी नही चार्ज हो पा रहा है।
विज्ञापन

ऐलीपरसौली के अरुण कुमार सिंह कहते हैं कि 24 घंटे में मात्र 5 से 6 घंटे निर्बाध सप्लाई मिल पाती है सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक के बीच 2 से 3 घंटे बिजली मिलती है वह भी ट्रिपिंग की भेंट चढ जाती है। उमरीबेगमगंज गांव के वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि रोज का यही हाल है। दिन और रात भर कटौती का दौर चलता रहता है। सुभाषनगर के बुद्घि प्रकाश शुक्ला ने बताया कि इस भीषण गर्मी में विभाग लोगों से बिजली का बिल तो वसूल रहा है लेकिन बिजली नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लो-वोल्टेज की समस्या सम्बंध में कोई जानकारी नही है। यदि किसी गांव में ऐसी समस्या है तो उसे तत्काल निराकरण कराया जाएगा। बीते अक्टूबर माह में शुकुलगंज उपकेंद्र पर आग लगने से जली ओसीबी मशीन को बदलने का कार्य कार्यालय स्तर पर लंबित है। स्वीकृति मिलते से नई मशीन लगा दी जाएगी।
रणवीर सिंह, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed