{"_id":"6abaaab867455fa6af02fdb9","slug":"power-crisis-for-five-days-essential-services-affected-gonda-news-c-100-1-gon1003-166941-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पांच दिन से बिजली संकट, जरूरी सेवाएं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पांच दिन से बिजली संकट, जरूरी सेवाएं प्रभावित
Mon, 28 Sep 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
खरगूपुर/धानेपुर/इटियाथोक/बेलसर/तरबगंज। आंधी और तेज बारिश से इन क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। खरगूपुर विद्युत उपकेंद्र के आईपीडीएस और ग्रामीण फीडरों पर करीब 300 खंभे और 50 ट्रांसफार्मर टूटने की सूचना है। इससे करीब डेढ़ लाख की आबादी पांच दिनों से बिजली संकट झेल रही है।
मोबाइल चार्जिंग, बैंकिंग और ऑटोरिक्शा समेत कई जरूरी सेवाएं प्रभावित हैं। जेई उत्तम कुमार यादव ने बताया कि बेंदुली पावर हाउस से आने वाली 33 हजार केवी की दोनों लाइनों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। सोमवार शाम तक आईपीडीएस लाइन चालू करने का प्रयास किया जा रहा था। ग्रामीण फीडरों को सामान्य करने में एक सप्ताह तक लग सकता है।
धानेपुर और मेहनौन उपकेंद्रों की आपूर्ति भी सोमवार शाम तक बहाल नहीं हो सकी। दोनों क्षेत्रों में दो लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। इटियाथोक में लाइन दुरुस्त करते समय संविदाकर्मी सुनील कुमार तिवारी पोल से गिरकर घायल हो गए। बेलसर में करीब 50 प्रतिशत आपूर्ति बहाल होने की बात कही गई है, जबकि तरबगंज के सभी सात फीडर चालू कर दिए गए हैं। धानेपुर में बिजली केबल पर लटका यूकेलिप्टस का पेड़ अब भी खतरा बना हुआ है। पीडब्ल्यूडी ने वन विभाग से वार्ता कर पेड़ हटवाने की बात कही है।
विज्ञापन
24 घंटे में पूरी आपूर्ति बहाल करने का लक्ष्य
एमडी संदीप भागिया ने देवीपाटन मंडल के चारों जिलों में क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था की बहाली की समीक्षा की। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने उन्हें अब तक हुए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जोन के अधिकारी, कर्मचारी, निविदा कर्मी और बाहरी एजेंसियों की टीमें लगातार काम कर रही हैं। विभाग ने अगले 24 घंटे में शहर और गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल करने का लक्ष्य रखा है।
गिरे तारों और खंभों से दूर रहें
विद्युत विभाग ने लोगों से जमीन पर गिरे बिजली के तारों और क्षतिग्रस्त खंभों से दूर रहने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और बिजली बहाली में लगी टीमों का सहयोग करें। मुख्य अभियंता ने कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए अंतिम उपभोक्ता तक बिजली पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।