{"_id":"aee29c5f2730190849335aa0eca20f76","slug":"power-corporation-s-two-je-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कॉर्पोरेशन के दो जेई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कॉर्पोरेशन के दो जेई निलंबित
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन समस्याओं के प्रति उदासीनता बरतने, राजस्व वसूली में फिसड्डी तथा बैठक से गायब रहने वाले पावर कॉर्पोरेशन के दो अवर अभियंताओं को मुख्य अभियंता के निर्देश पर एक्सईएन ने निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों अवर अभियंताओं से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
सोमवार को विद्युत वितरण कार्यालय बलरामपुर में मुख्य अभियंता वितरण देवीपाटन मंडल गोंडा हर्ष मुंशी ने बैठक बुलाई थी। इसमें जिले के सभी उपकेंद्रों के एसडीओ व जेई को उपस्थित होकर राजस्व वसूली, जन समस्याओं का निस्तारण तथा ट्रांसफार्मर आदि के रखरखाव पर अपनी रिपोर्ट पेश करने को कहा गया था।
बैठक में तुलसीपुर उपकेंद्र के प्रभारी जेई हीरालाल तथा हरैया सतघरवा उपकेंद्र के संतोष कुमार पाठक नहीं पहुंचे। मुख्य अभियंता ने दोनों लोगों की गैर हाजिरी पर कड़ी नाराजगी जताई। मुख्य अभियंता ने बताया कि दोनों लोग राजस्व वसूली में फिसड्डी हैं।
विज्ञापन
इनके क्षेत्रों में जनसमस्याओं का निस्तारण भी सही तरीके से नहीं हो रहा है तथा ट्रांसफार्मर आदि बदलने की प्रगति भी काफी खराब हैं।
मुख्य अभियंता के निर्देश पर एक्सईएन एसके ओझा ने हीरालाल तथा संतोष कुमार पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दी है। साथ ही दोनों लोगों से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।