फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Postcard campaign continues for university establishment

Gonda News: विश्वविद्यालय स्थापना के लिए पोस्टकार्ड अभियान जारी

Sun, 09 Apr 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 09 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Postcard campaign continues for university establishment
गोंडा। परसपुर के डोमाकल्पी गांव में ही मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर अभियान लगातार जारी है। इंकलाब फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजने की मुहिम तेज कर दी है। रविवार को अविनाश सिंह के पोस्टकार्ड अभियान का समर्थन पूर्व ब्लाॅक प्रमुख और सपा नेता मसूद आलम खां ने भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने अपने साथियों के साथ मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड पर ''गोंडा मांगे विश्वविद्यालय'' लिखकर भेजा। कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना मंडल मुख्यालय में ही होनी चाहिए। किसान जितेंद्र सिंह ने कहा कि बलरामपुर के जनप्रतिनिधियों ने डोमाकल्पी को बाढ़ग्रस्त बताकर धोखा किया है। परसपुर विकास मंच के अरुण कुमार सिंह, छात्रा अंजली पाठक, रोहित मिश्र, हसमुख पाठक ने मांग की है कि विश्वविद्यालय का शिलान्यास कार्यक्रम अतिशीघ्र तय हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed