फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Polling personnel deployed in the panchayat election in connection with the Corona transition

कोरोना के साये में पंचायत चुनाव से सहमे हैं कर्मी

Wed, 14 Apr 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Polling personnel deployed in the panchayat election in connection with the Corona transition
गोंडा। कदम कदम पर कोरोना संक्रमण की चपेट में आने की दहशत पंचायत चुनाव में तैनात मतदान कार्मिकों को परेशान कर रही है। बीमारी के बावजूद चुनाव ड्यूटी से राहत दिलाने की गुहार सुने बिना ही अधिकारी कार्रवाई का डर दिखा कर दोहरी परेशानी दे रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए मतदान व मतगणना कार्य के लिए जिले के 18 हजार से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को जुटाया गया है। दूसरी तरफ कोरोना के भय के बीच ही आला अफसर भी बस किसी तरह मतदान से लेकर मतगणना तक की तैयारियों को अंतिम स्वरूप देने में जुटे हैं।
विज्ञापन

जिले के मुजेहना में एक प्रधान पद प्रत्याशी के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद हुई मौत ने प्रत्याशियों से लेकर चुनाव ड्यूटी से जुड़े कर्मचारियों तक को दहशत में ला दिया है। ब्लाक मुख्यालयों से मतदान के लिए मतदाता टोलियां 18 अप्रैल को रवाना होनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में जिस तरह कोरोना प्रोटोकाल की अनदेखी की गयी उससे भी कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका पहले से ही जतायी जाने लगी है। इसके चलते ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दिन सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराना प्रशासनिक अमले के लिए बड़ी चुनौती होगा। इसके चलते ही कई ग्राम पंचायतों में तो मतदाताओं ने पंचायत चुनाव की तिथियों को आगे बढ़ाने तक की मांग प्रशासन से उठाना शुरू कर दिया है।

चुनाव जीतने का जोश इस कदर प्रत्याशियों पर हावी है कि वह कोरोना के खतरे को ही दर किनार किए हैं। चुनाव प्रचार में कोरोना प्रोटोकाल का पालन दूर की कौड़ी बना है। प्रत्याशियों पर नकेल कसे बिना कोविड प्रोटोकाल का पालन संभव नजर नहीं आ रहा। सीएमओ डा. अजय सिंह गौतम भी मानते हैं कि कोरोना के खतरे से निपटने को सभी को एकजुटता के साथ मिलकर ही लड़ना संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed