फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   political

सपा ने तीन सीटों पर तय किए प्रत्याशी

Tue, 25 Jan 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
political
गोंडा। जिले की तीन विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी तय कर दिया है। करनैलगंज से पूर्व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह, कटरा बाजार से पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे और सदर से पूर्व प्रत्याशी व पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के भतीजे सूरज सिंह को प्रत्याशी तय दिया है। अब चार विधानसभा सीटों गौरा, तरबगंज, मनकापुर व मेहनौन से प्रत्याशी तय होना है।
विज्ञापन

सपा ने बहुत सधी रणनीति से प्रत्याशी तय किये हैं। करनैलगंज में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह सपा से दो बार विधायक रहे। दोनों बार साल 2004 में मुलायम सिंह यादव की सरकार में प्राविधिक मंत्री स्वतंत्र प्रभार है। वह साल 2002 में बसपा से जीते थे लेकिन बाद में सपा की सरकार बनाने में साथ आए। साल 2007 में कांग्रेस प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैय्या से चुनाव हारे, लेकिन साल 2012 में फिर सपा से जीते। सपा की अखिलेश यादव सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री बने। 2017 में भाजपा से अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैय्या से हारे। अब सपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाकर पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता पर भरोसा जताने का संदेश दिया है।
विज्ञापन

वहीं, सपा के मजबूत साथी रहे पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने साल 2017 में सदर की सीट छोड़ी तो अपने राजनैतिक वारिश बडे़ भाई के बेटे सूरज सिंह को टिकट दिलाया। वह भाजपा प्रत्याशी प्रतीक भूषण शरण सिंह से चुनाव हार गए। कोरोना काल में पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह का निधन हो गया। सपा ने सूरज सिंह को प्रत्याशी तय करके पूर्व मंत्री के सपने को आगे बढ़ाने का संदेश दिया है। इसी तरह कटरा बाजार से पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे को प्रत्याशी तय किया है। बैजनाथ दूबे किसानों के नेता थे और साल 2002 में सपा चुनाव लड़े कटरा बाजार से विधायक बने। वर्ष 2007 में भाजपा के बावन सिंह से हार गए, लेकिन साल 2012 में फिर जीते। सपा ने साल 2017 में फिर उन्हें प्रत्याशी बनाया लेकिन वह भाजपा के बावन सिंह से फिर हार गए। उन्हें फिर प्रत्याशी बनाकर सपा ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को तवज्जो दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed