{"_id":"689e2549faf3d8acac09fb87","slug":"police-will-take-opinion-from-prosecution-officer-in-kirtivardhan-singhs-case-gonda-news-c-100-1-slko1026-142394-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कीर्तिवर्धन सिंह के मामले में अभियोजन अधिकारी से राय लेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कीर्तिवर्धन सिंह के मामले में अभियोजन अधिकारी से राय लेगी पुलिस
Thu, 14 Aug 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश बृहस्पतिवार को मनकापुर कोतवाली पहुंच गया है। कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि आदेश को लेकर अभियोजन अधिकारी से राय ली जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, मनकापुर के भिटौरा गांव निवासी अजय सिंह ने न्यायालय में अर्जी दाखिल की थी। इसमें पत्नी मनीषा सिंह के नाम पर खरीदी गई जमीन को पुराने स्टांप पेपर पर एक दूसरी महिला के नाम पर बैनामा कराने का आरोप लगाया था। मामले में धमकाने का भी आरोप है। इस पर न्यायालय ने केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया था। मामले में अभी तक केंद्रीय राज्यमंत्री की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वैसे भाजपा के कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर इस पर टिप्पणी करते हुृए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। (संवाद)