फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police seen helpless in front of drunken army

आर्मी जवान के सामने लाचार दिखी पुलिस

Wed, 23 Sep 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Police seen helpless in front of drunken army
बालपुर(गोंडा)। बालपुर-परसपुर रोड पर एक फौजी ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया। शराब ठेकेदार की सूचना पर बालपुर पुलिस के एक दर्जन सिपाही मौके पर पहुंच गए, लेकिन उसके तांडव के सामने लाचार दिखे। कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने आर्मी जवान को किसी तरह काबू में किया और अपनी गाड़ी से उसके घर छोड़ आयी।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी बालपुर सुनील तिवारी ने बताया कि बुधवार की देर शाम बालपुर जाट केशवजोत निवासी सूर्य नारायण दुबे जो आर्मी में जवान है, काफी समय से छुट्टी पर यहीं रह रहा है। वह बुधवार की देर शाम बालपुर में शराब की दुकान पर पहुंचा और सड़क किनारे दुकानदारों से मारपीट करने लगा। नशे की हालत में राहगीरों को भी पीटा। इसकी सूचना शराब ठेकेदार ने बालपुर पुलिस चौकी पर दी।
विज्ञापन

चौकी से आर्मी जवान को नियंत्रित करने के लिए एक दर्जन सिपाही मौके पर पहुंचे। मगर आर्मी जवान के समाने सभी लाचार दिखे। काफी मशकत के बाद पुलिस आर्मी जवान को किसी तरह उसके गांव केशवजोत छोड़ आयी। चौकी प्रभारी ने बताया कि फौजी नशे में था, इसलिए उसके घर भेज दिया गया। बाद में उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed