फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   police,meeting,yaparmandal

व्यापारियों की सुलीं समस्याएं, दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Thu, 21 Jul 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
police,meeting,yaparmandal
फोटो-13-गोंडा के पुलिस लाइन सभागार में व्यारियों के साथ बैठक करते एएसपी।-संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उसके निराकरण का आश्वासन दिया। गोष्ठी में व्यापारियों को सुरक्षा के मद्देनजर अपनी-अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का सुझाव दिया गया। व्यापारियों के साथ होने वाली वारदात की फुटेज के आधार पर समय से कार्रवाई की जा सके। एएसपी ने सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनके साथ होने वाले साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एएसपी शिवराज के सामने अपनी समस्याएं रखीं। बताया कि शहर के अंदर घंटों जाम की समस्या बनी रहती है। जाम में फंसकर लोगों को समय बर्बाद होता है। अपर पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था ठीक कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एएसपी ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस शहर में गश्त करती है। मगर इसके बावजूद व्यापारियों को भी अपनी सुरक्षा के प्रति गंभीर होना पड़ेगा।
उन्होंने पदाधिकारियों को सुझाव दिया कि सभी दुकानदार अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा लें। जिससे किसी भी आपराधिक गतिविधि पर नजर रखी जा सके। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। एएसपी ने व्यापारियों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जानकारी दी। इस दौरान राम सिंह, आदित्य पॉल, पिंटू भाटिया, अतीक अहमद, जितीश सिंघल, हामिद अली रायनी, शिव कुमार सोनी, जिंदर सिंह, मनीष, भूपेंद्र आर्य, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed