फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   police line sp gonda

Gonda News: ‘ट्रैकसूट’ में अचानक पुलिस लाइन आ धमके कप्तान

Sat, 25 Mar 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 25 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
police line sp gonda
पुलिस लाइन में निरीक्षण करते एसपी।
गोंडा। पुलिस कप्तान आकाश तोमर शुक्रवार की सुबह नीले ‘ट्रैकसूट’ में अचानक पुलिस लाइन आ धमके। उनके दाएं-बाएं एएसपी शिवराज और सीओ (सदर) शिल्पा वर्मा सफेद रंग के ‘ट्रैकसूट’ में नजर आए। पता चला मौका श्रमदान दिवस का है।
विज्ञापन

एसपी ने मातहतों संग पुलिस लाइन परिसर में श्रमदान भी किया। उससे पूर्व निरीक्षण में प्रतिसार निरीक्षक को कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्देशित किया। पुलिसकर्मियों ने अफसरों संग मिलकर पुलिस लाइन में साफ-सफाई की। पुलिस कप्तान ने यहां क्वार्टर गार्ड, बैरक, मोटर वाहन शखा, रेडियो शाखा, जीडी कार्यालय, भंडारण कक्ष का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक एवं एसआई (एमटी) महेंद्र यादव को शस्त्रागार में रखे शस्त्रों को समय-सयम पर आरमोरर से सफाई कराने के निर्देश दिए। कहा कि भंडारण कक्ष में सामान को सलीके से रखवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एसपी ने टीम के साथ आवासीय काॅलोनी का निरीक्षण कर आवासों में रह रहे पुलिसकर्मियों को अपने आवास के आस पास साफ-सफाई रखने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed