{"_id":"6984d92114ec5215dd059f53","slug":"police-keeping-an-eye-on-several-points-in-shivshankar-murder-case-gonda-news-c-100-1-slko1026-151659-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: शिवशंकर हत्याकांड में कई बिंदुओं पर पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: शिवशंकर हत्याकांड में कई बिंदुओं पर पुलिस की नजर
Thu, 05 Feb 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज/गोंडा। नरायनपुर माझा के मजरा दूबे पुरवा निवासी शिवशंकर उर्फ लल्ला दुबे की रात के अंधेरे में मुंह में गमछा बांधकर जिस तरह से हत्या को अंजाम दिया गया, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। भूमि विवाद के अलावा कई अन्य बिंदुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है।
शिवशंकर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक के परिजनों ने भूमि विवाद में हत्या को अंजाम देना बताया। नामजद लोगों की कॉल डिटेल निकाली गई तो दो आरोपियों की लोकेशन प्रयागराज में मिली। वहीं, तीन आरोपियों से पूछताछ में भी हत्या की वजह सामने नहीं आ सकी। ऐसे में हत्या के पीछे कई सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय का कहना है कि भूमि विवाद के साथ ही अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
चोटों के 17 निशान मिलेशिवशंकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों के 17 निशान मिले हैं। हमलावरों ने पहले उनके गले पर ही वार किया। इसके अलावा सिर पर दो, गाल पर तीन, हाथ पर चार व पैर पर दो निशान पाए गए हैं। पेट पर भी दो निशान मिले हैं।