फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   police

कोविड नियमों का करें पालन, सभी पुलिसकर्मी लगवाएं बूस्टर डोज

Tue, 01 Feb 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
police
गोंडा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारियों और कर्मचारियों के साथ मीटिंग हाल में उनके कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही प्रत्येक शाखा में नियुक्त शाखा प्रभारी व कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर व समस्त शाखा कार्यालयों के रजिस्टरों का अवलोकन किया। भविष्य में प्रत्येक अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यों एवं दायित्वों का निष्पादन पूर्ण जिम्मेदारी से करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनवरी माह में प्राप्त आईजीआरएस व जन शिकायती प्रार्थना पत्रों से संबंधित रजिस्टरों का अवलोकन किया। पेंडिंग प्रार्थना पत्रों का समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाने के लिए प्रभारी जनशिकायत को निर्देशित किया। समीक्षा के दौरान कार्यालय में नियुक्त पुलिसकर्मियों के अवकाश, वेतन संबंधी व अन्य व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जानकारी की तथा उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने कोविड-19 को लेकर अनिवार्य रूप से मास्क पहनने, समय-समय पर सैनिटाइजर का उपयोग करने के निर्देश दिए। सभी को बूस्टर डोज लगवाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

मताधिकार के लिए पोस्टल बैलेट फार्म भरने व नामांकन में लगे पुलिसकर्मियों को साफ सुथरी वर्दी धारण करने के लिए निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना की। विशेष जांच प्रकोष्ठ के हेड कांस्टेबल राम भरोसे प्रसाद को बेहतर रखरखाव व अच्छी वर्दी धारण करने वाले आंकिक शाखा के आरक्षी विवेक कुमार गौतम को 500-500 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed