फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   police

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को याद किया

Thu, 21 Oct 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
police
21द्दस्रड्डश्च12-गोंडा के पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाकर शहीद पुलिसकर्मियों को - फोटो : GONDA
गोंडा। पुलिस स्मृति दिवस पर गुरुवार की सुबह पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को याद किया गया। शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प व पुष्पचक्र अर्पित शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र डॉ. राकेश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक/सेनानायक 30वीं वाहिनी पीएसी संतोष कुमार मिश्रा के साथ पुलिस एवं पीएसी के अधिकारी व कर्मचारियों ने पुलिस के अमर शहीद जवानों को पुष्प चक्र एवं पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। सबसे पहले शहीदों को सलामी दी गई। पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र डॉ. राकेश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक/सेना नायक 30वीं वाहिनी पीएसी संतोष कुमार मिश्रा के साथ पुलिस व पीएसी के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा व राष्ट्र सेवा के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी, उनके त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज समेत सभी सर्किल के सीओ, समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक समेत पुलिस लाइन व पुलिस/पीएसी के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed