फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police accused of changing the complaint

Gonda News: पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप, सीएम से शिकायत

Sun, 21 Apr 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 21 Apr 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police accused of changing the complaint
गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का एक युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी युवक उस पर धर्म परिवर्तन करके शादी करने का दबाव बना रहा था। महिला का आरोप है कि पहले तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जब उसने एसपी से शिकायत दर्ज कराई तो थाने की पुलिस ने तहरीर बदलवाकर धर्म परिवर्तन के दबाव की बात हटवा दी। महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी दलित महिला ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि कस्बा निवासी एक युवक क्लीनिक चलाता है। उसके ससुर व परिवार के अन्य लोगों के बीमार होने पर उनका इलाज करने के लिए अक्सर उसके घर आता रहता था। इसी बीच आरोपी युवक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। वह फोटो व वीडियो के बल पर उसे ब्लैकमेल करने लगा। मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम वह उसके घर आकर अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर घर से भाग गया।
महिला ने अपने पति को बताया कि आरोपी उसे ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन करके शादी करने का दबाव बना रहा है। महिला ने थाने पर शिकायत की तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला का आरोप है कि एसपी से शिकायत के बाद उसने थाने पर तहरीर दी तो पुलिस ने तहरीर बदलवाकर धर्म परिवर्तन की बात हटवा दी। महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि तहरीर बदलवाने का आरोप निराधार है। महिला ने जो तहरीर दी थी, उसी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। तहरीर पर महिला के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed