{"_id":"647393446b69eeb3770be5f4","slug":"pms-mann-ki-baat-was-liked-by-the-youth-gonda-news-c-13-1-260172-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पीएम के मन की बात युवाओं को भा गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पीएम के मन की बात युवाओं को भा गई
Sun, 28 May 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 28 May 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 101वां एपिसोड युवाओं को भा गया। कार्यक्रम के दौरान पीएम ने अरुणाचल प्रदेश के ग्यांमार न्योकुम से किए संवाद के दौरान युवा संगम का जिक्र किया। जिससे जिले के युवाओं ने प्रेरणा ली। पीएम ने कहा कि युवा संगम में युवा दूसरे राज्यों के शहरों और गांवों में जाते हैं। उन्हें अलग-अलग लोगों के साथ मिलने का मौका मिलता है।
युवा संगम के पहले राउंड में 1200 युवा 22 राज्यों का दौरा कर चुके हैं। पीएम ने सभी युवाओं से युवा संगम में भाग लेने की अपील की। जिले में कार्यक्रम का प्रसारण 452 शक्ति केंद्र पर किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने सिविल लाइन वार्ड में प्रसारण सुना। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्र, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा, कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्र, धर्मवीर शुक्ला, मनीष द्विवेदी, संतोष सिंह रहे।
आवास विकास में पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्यनारायन तिवारी, दिनेश तिवारी, विनय पांडेय, सूर्या सिंह आदि रहे। तरबगंज क्षेत्र में स्थानीय विधायक प्रेमनरायण पांडेय जबकि मेहनौन के बाबागंज में स्थानीय विधायक विनय द्विवेदी ने मन की बात कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर सुनी। विधायक अजय सिंह और बावन सिंह ने भी अपने-अपने निवास पर प्रसारण का श्रवण किया। रमापति शास्त्री मनकापुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
खरगूपुर नगर पंचायत कार्यालय सभागार में मन की बात कार्यक्रम में लोग शामिल हुए। पूर्व चेयरमैन राजीव रस्तोगी, जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी, डॉ. दिनेश तिवारी, सोहनलाल भारती, वेदप्रकाश गुप्ता, सूरज देवराज, जयप्रकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।