फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pledged to unite the nation in the thread of unity and integrity

राष्ट्र को एकता व अखंडता के सूत्र में पिरोने का लिया संकल्प

Thu, 31 Oct 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Pledged to unite the nation in the thread of unity and integrity
गोंडा में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मार्चपास्ट निकालते पुलिसकर्मी। - फोटो : GONDA
गोंडा। राष्ट्र को एकता व अखंडता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती पर पूरे जिले में कार्यक्रमों की धूम रही। शहर में रन फॉर यूनिटी से लोगों ने दौड़ लगाई और सशक्त भारत का संकल्प दोहराया। जिले के 3000 से अधिक स्कूलों में जयंती समारोहों में रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं का आयोजन रहा। शहर में रन फॉर यूनिटी रैली शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज से जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल व पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर ने रवाना किया। दौड़ में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं व पुलिस के जवानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

यह दौड़ पुलिस लाइंस ग्राउंड पर समाप्त हुई। जिले भर से करीब दस हजार लोगों ने रन फॉर यूनिटी के लिए दौड़ लगाई। दौड़ में क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले धावकों अनुभव पाठक, फूल चन्द, दिनेश मौर्या, शुभम सोनी, आलोक यादव व क्रिकेट खिलाड़ी अंशू तिवारी को अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

भाजपा ने एकता दौड़ जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में निकली। उन्होंने सरदार पटेल के सपनों को पूरा करने का संकल्प दोहराया। मीडिया प्रभारी विष्णु प्रताप शुक्ला, जिला महामंत्री अमर किशोर कश्यप, आशीष त्रिपाठी, रंजन शर्मा, केके श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष संदीप पांडेय, विनय शर्मा आदि शामिल रहे। केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति व अमर क्रांतिकारी स्मृति मोर्चा ने आवास विकास कॉलोनी में अध्यक्ष अरुण शुक्ल ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री राकेश वर्मा गुड्डू ने मांग की है कि शहर के बड़गांव पुलिस चौकी चौराहे या हाऊसिंग कॉलोनी स्थित पार्क में सरदार पटेल जी की प्रतिमा स्थापित करने हेतु स्थान उपलब्ध कराया जाए। झंझरी के कंपोजिट विद्यालय केशवपुर पहड़वा में भी लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती सोल्लासपूर्वक मनाई गई। ग्राम प्रधान राधेश्याम गिरि एवं किसान मोर्चा के बच्चा सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। लोक नृत्य एवं देशगीत में सैय्यदा, काजल, जयंशी, रागिनी, पूरन, अंशू, मधु आदि ने प्रतिभाग किया। डॉ. वाटिका कंवल ने पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला।

पटेल के सपनों को पीएम मोदी ने पूरा किया : मंत्री
नवाबगंज। पंडित जवाहर लाल नेहरू के कारण देश का स्वर्ग कहा जाने वाला काश्मीर सत्तर वर्षों तक नेहरू ने व कांग्रेस ने भारत में नही जोड़ पाई। इस राज्य को भारत में जोड़ऩे का काम देश प्रधानमंत्री मोदी ने करके सरदार पटेल के सपने को पूरा किया है। समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने नवाबगंज क्षेत्र में स्थित गांव दौलतपुर में पदयात्रा के दौरान कही। सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि देश में आपस में फूट के कारण अंग्रेज तीन सौ वर्ष से ज्यादा राज किया। कहा कि विश्व में भारत विश्व गुरु बनने के रास्ते पर है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख युपी सिंह, राहुल सिंह जिला पंचायत सदस्य टिकरी, मंत्री पीआरओ वेदप्रकाश दुबे, जनार्दन तिवारी ने भी सभा को संबोधित किया। वहीं मुजेहना के थाना धानेपुर में एसओ रतन पांडेय ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed