फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pledge of security with worship of one lakh girls

Gonda News: एक लाख कन्याओं के पूजन के साथ सुरक्षा का संकल्प

Fri, 11 Oct 2024 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 11 Oct 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Pledge of security with worship of one lakh girls
शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित श​क्ति वंदन कार्यक्रम में नौ देवी सम्मान से सम्म
गोंडा। नवरात्र की नवमी पर शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश के बावजूद जिलेभर में रिकॉर्ड करीब एक लाख कन्याओं का पूजन करने के साथ भोजन कराया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रशासन ने सार्वजनिक परिवहन में अहम भूमिका निभाने वाले एक हजार ई रिक्शा चालकों को महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प दिलाया। वहीं, इस बार शक्ति वंदन 2.0 कार्यक्रम अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया गया। उत्कृष्ट कार्यों को लेकर महिलाओं समेत छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2023 में डीएम नेहा शर्मा ने शक्ति वंदन के तहत जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में एकसाथ 11,888 कन्याओं का पूजन करने के साथ भोज कराकर ‘इंडिया बुक ऑफ द रिकार्ड“ में नाम दर्ज कराया था। शुक्रवार को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह (टॉमसन) इंटर कॉलेज परिसर में शक्ति वंदन 2.0 कार्यक्रम के तहत 108 कन्याओं का पूजन कराने के साथ ही भोज कराकर महिलाओं को सुरक्षा का एहसास कराया गया। डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जिलेभर के 2,610 परिषदीय विद्यालयों में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें करीब एक लाख कन्याओं को भोजन कराया गया। वहीं, ई रिक्शा चालकों को महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नारी ज्ञानस्थली की छात्राओं ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नाटक की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर एसपी विनीत जायसवाल, सीडीओ अंकिता जैन, डीडीओ सुशील कुमार, सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, डीआईओएस डॉ. रामचंद्र और बीएसए अतुल कुमार तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


शक्ति वंदन 2.0 कार्यक्रम के दौरान संगीत के क्षेत्र में मंडल डाकघर की अधीक्षक किरन सिंह, प्रशासनिक क्षेत्र में औषधि निरीक्षक रजिया बानो, शिक्षा क्षेत्र में एलबीएस पीजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रेखा शर्मा, पुलिस विभाग में आरक्षी रिया सिंह और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए करनैलगंज के मसौलिया की कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर अनुराधा जायसवाल को सम्मानित किया गया। वहीं, गरीब कल्याण की योजनाओं को लागू करने के लिए परसपुर के चंगेरी ग्राम की प्रधान रंजना सिंह, उद्योग जगत के लिए सीमा सोनी के अलावा खेलकूद के लिए राष्ट्रीय खिलाड़ी जिया सिंह और सफाई के लिए सफाई मित्र रमा को अंगवस्त्र और प्रशस्तिपत्र देकर कार्यों की सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से पहली बार ई रिक्शा चालकों को शक्ति सारथी की पहचान दी गई। एक हजार ई रिक्शा को पिंक कलर दिया गया। शुक्रवार को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह (टॉमसन) इंटर कॉलेज में ई रिक्शा चालकों ने महिलाओं की सुरक्षित यात्रा को लेकर संकल्प लिया। पहली बार अधिकारियों के हाथों सम्मान पाकर ई रिक्शा चालक गदगद नजर आए। कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षित यात्रा का अहसास कराया गया। ईरशाद, अनीस और मो. नजीर समेत अन्य चालकों ने शहर की विशेष पहचान के लिए वर्दी की मांग की। उनका कहना है कि बाहर के ई रिक्शा चालक सवारियों से मनमाना किराया वसूलते हैं। मगर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

कार्यक्रम में आचार्य अंकित शास्त्री, बृजभूषण तिवारी और लवकुश आदि विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कराया। डीएम समेत अन्य अध्ककारियों ने बतौर यजमान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ ही विधिविधान से हवन-पूजन किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह, कटरा बाजार विधायक बावन सिंह, गौरा विधायक प्रभात वर्मा और तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पांंडेय समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article