फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pledge not to be relaxed until medicine is given

जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं की दिलाई शपथ

Thu, 08 Oct 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Pledge not to be relaxed until medicine is given
गोंडा। शासन के निर्देशानुसार गुरुवार को आयुक्त सभागार, कलेक्ट्रेट तथा विकास भवन सहित अन्य विभागों के कार्यालयों में कोविड-19 की शपथ दिलाई गई जिसमें अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा कोविड-19 के बारे में सतर्क रहने तथा अपने साथियों को इससे जुड़े खतरे को हमेशा ध्यान में रखने, कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में आवश्यक सावधानियां बरतने और इसके लिए दूसरों को प्रोत्साहित करने, हमेशा मास्क अथवा फेसकवर पहनने, कम से कम दो गज की दूरी बनाए रखने तथा अपने हाथों को नियमित रूप से साबुन और पानी से अच्छी तरह से धोने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

शपथ कार्यक्रम में आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव ने कमिश्नरी में, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मधु गैरोला ने सीएमओ मीटिंग हाल में, डीडीओ ने विकास भवन सभागार में, कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मो. नईम ने कलेकट्रेट के संयुक्त कार्यालय में, उपनिदेशक सूचना डॉ. राजेन्द्र यादव ने मंडलीय सूचना कार्यालय में सहित अन्य विभागाध्यक्षों ने अपने कार्यालयों में कोविड-19 से बचाव व जागरूकता संबंधी शपथ दिलाई। इस दौरान संयुक्त विकास आयुक्त देवीपाटन मंडल वीरेन्द्र प्रसाद पांडेय, सीएमओ, डीडीओ, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा विभागों के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed