फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Please learn from Gandhi's ideals

गांधी जी के आदर्शों से लें सीख

Sat, 03 Oct 2015 11:14 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाई गई। गांधी जयंती पर कहीं लोगों ने नशा उन्मूलन की सीख दी तो कहीं ईश्वर अल्लाह तेरे नाम सबको सम्मति दे भगवान की तर्ज पर आपस में एकजुट होकर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन


इस दौरान सरकारी/अर्ध सरकारी कार्यालयों तथा शैक्षिक संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके साथ ही राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए लोगों ने संकल्प लिया। देवीपाटन मंडल के आयुक्त मुरलीधर दूबे ने अपने कार्यालय में ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों एवं आदर्शों को यदि हम सब लोग शत-प्रतिशत आत्मसात कर लें तो निश्चित ही आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन राजाराम, अपर आयुक्त न्यायिक अच्छेलाल तथा अधिवक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा बापू के प्रिय भजनों का प्रस्तुतीकरण किया गया। जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण एवं संकल्प दोहराने के उपरांत सभागार में आयोजित गांधी जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज के परिवेश में औपचारिकता और दिखावा के कारण समाज में विभिन्न विकृतियां उत्पन्न हो गई हैं, जो चिंता का विषय हैं।

ऐसे में सत्य अहिंसा का महत्व और अधिक बढ़ गया है और बापू जी के विचार तथा शास्त्री जी के त्याग प्रासंगिक हो गए हैं। शहर के गांधी पार्क में गांधी जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपर जिलाधिकारी त्रिलोकी सिंह व प्रभारी अधिशाषी अधिकारी शशिकला पांडेय ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीएम त्रिलोकी सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी अहिंसा के सच्चे पुजारी थे, जिन्होंने बिना हथियार के ही देश को आजादी दिलाई। कार्यक्रम में इलाहाबाद बैंक के प्रबंधक आरपी पांडेय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. गया प्रसाद पांडेय, राम अशीष मिश्र, राम अचल आचार्य, बाबू माधवराज को सम्मानित किया।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी डीके मिश्र व अंबर चरखा इंचार्ज शिव नारायन शर्मा ने महात्मा गांधी का चरखा चलाकर उनके आदर्शों पर चलने की सीख दी। जिला कुष्ठ कार्यालय पर सीएमओ डॉ. अमर सिंह, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश ने शिविर लगा कर कुष्ठ रोगियों को निशुल्क दवाएं, फल बांटे।

सूचना विभाग ने गांधी जयंती पर कौमी एकता की प्रदर्शनी के माध्यम से गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखने की अपील की। पीएसी लाइन में सेनानायक राजेश कृष्ण ने बैंड बाजे के जन गण मन अधिनायक जय हे पर गांधी जी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

उन्होंने जवानों से गांधी जी के द्वारा किए गए कार्यों व दिखाए गए मार्गों पर चलने की अपील की। पूर्व माध्यमिक विद्यालय छावनी सरकार में प्रधानाध्यापिका रीता मिश्रा, सविता तिवारी, संध्या, मनीषा, चंदा आदि के नेतृत्व में बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली।

महात्मा गांधी व शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला और बच्चों को मिठाई आदि का वितरण किया। साहू समाज की नगर इकाई अध्यक्ष पारसनाथ साहू, महासचिव रामगोपाल साहू ने गांधी जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में हिंसा व ऊंच नीच के भेदभाव का कोई स्थान नहीं है और समाज को स्वच्छ बनाने की अपील की।

मनरेगा तकनीकी सहायक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष वंशीधर पाठक, ओपी सिंह, शिवकृष्ण पांडेय,  शिवकुमार सिंह, वेदप्रकाश शुक्ल, राहुल समेत अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर गांव-गांव जाकर नशा उन्मूलन के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

एलबीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीपी सिंह व मुख्य नियंता डॉ. ओंकार पाठक, डॉ. आरबी सिंह बघेल ने लाल बहारदुर शास्त्री व गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पर बच्चों को उनके आदर्शों पर चलने की सीख दी। महर्षि विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य ने गांधी व शास्त्री जयंती पर चित्र पर माल्यार्पण कर छात्र-छात्राओं को गांधी व शास्त्री जी के बारे में बताया।


मदर टेरेसा स्कूल रानीबाजार में प्रबंधक एचपी जोशी, नेशनल पब्लिक स्कूल बरियारपुरवा में अध्यक्ष ओम प्रकाश छाबड़ा, बीआरसी पंडरीकृपाल पर एबीएसए यज्ञ नारायन वर्मा, डॉ. जगदेव सिंह इंटर कॉलेज विशुनपुर वैरिया में प्रबंधक गौरव सिंह व मनकापुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भवरिया पारा में प्रधानाध्यापक अनीस अहमद ने महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर बच्चों को दही व जलेबी बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed