{"_id":"6a0760135b70b0429b02eae2","slug":"players-showed-their-strength-in-judo-cluster-competition-gonda-news-c-100-1-slko1026-158378-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Fri, 15 May 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 15 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित गोरखपुर जोन की 51वीं अंतरजनपदीय जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई मुकाबले हुए। शुक्रवार को पेंचक सिलाट, कराटे, वुशु और ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपना दम दिखाया।
पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में गोंडा के जान मोहम्मद, गोरखपुर के नरेंद्र, अक्षय कुमार और जयसूर्या, बस्ती के तवरेज आलम और रामदरश तथा सिद्धार्थनगर के कृष्ण मोहन साहनी ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। जूडो महिला वर्ग में आठ मुकाबले आयोजित किए गए। इसमें बस्ती की शीतल देवी, सीमा गुप्ता, अनुराधा, सविता राय और महेलखां खान, देवरिया की सुनीता तथा बहराइच की अनुप्रिया विजेता रहीं।
ताइक्वांडो पुरुष वर्ग में सिद्धार्थनगर के अतुल पटेल और संदीप सिंह, बहराइच के गिरजाशंकर तथा संतकबीरनगर के अंजेश गुप्ता और आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में गोंडा की अंशिका भारती, संध्या रावत और रूचि यादव, कुशीनगर की क्षमा सिंह तथा बस्ती की शालू वर्मा ने जीत दर्ज की। कराटे पुरुष वर्ग में गोंडा के धर्मेंद्र कुमार और ओंकार विश्वकर्मा तथा कुशीनगर के सुजीत पटेल और महेंद्र यादव विजेता रहे। महिला कराटे प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर की संगीता निषाद, सुषमा रावत, कीर्ति सिंह और संगीता देवी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
वुशु पुरुष वर्ग में सिद्धार्थनगर के सतीश मौर्य और अजीत यादव, संतकबीरनगर के सन्नी जायसवाल और दुर्गेश कुमार, महराजगंज के शत्रुधन तथा बस्ती के राकेश यादव और रोमित यादव ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में देवरिया की ममता, सीमा मौर्या और सरिता, कुशीनगर की खुशबू सिंह तथा गोरखपुर की शशी यादव विजेता रहीं।