फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pharmacist assaulted, health services disrupted for 16 hours

Gonda News: फार्मासिस्ट से मारपीट, 16 घंटे बाधित रहीं स्वास्थ्य सेवाएं

Wed, 19 Jun 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 19 Jun 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist assaulted, health services disrupted for 16 hours
मनकापुर(गोंडा)। फार्मासिस्ट से मारपीट के बाद सोमवार रात मनकापुर सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गईं। करीब 16 घंटे बाद सेवाएं बाधित रहीं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार दोपहर मुकदमा दर्ज होने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हुईं।
विज्ञापन

सीएचएसी में तैनात फार्मासिस्ट विश्वनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे बैरीपुर रामनाथ निवासी अरुण कुमार पांडेय को घायलावस्था में सीएचसी लाया गया। उनके साथ छह तीमारदार थे। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर आदित्य ने उपचार शुरू किया। इसी बीच तीमारदारों ने डॉक्टर के साथ अभद्रता शुरू कर दी। फार्मासिस्ट विश्वनाथ ने विरोध जताया तो उनकी पिटाई करने के साथ ही रजिस्टर फाड़ दिए। मारपीट के बाद तीमारदार भाग गए। घटना से नाराज स्वास्थ्यकर्मियों ने स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दीं। मंगलवार सुबह न ओपीडी का ताला खुला न ही इमरजेंसी में डॉक्टर बैठे। स्वास्थ्यकर्मियों ने सामूहिक हड़ताल का ऐलान कर दिया। इससे सीएचसी आने वाले मरीज उपचार के लिए भटकते रहे। कई मरीजों ने निजी अस्पतालों में उपचार कराया। दोपहर करीब 12 बजे फार्मासिस्ट विश्वनाथ की तहरीर पर एक नामजद व दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसके बाद सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हुईं। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विगत 23 अप्रैल को दो युवकों ने मनकापुर सीएचसी में घुसकर कर्मचारी को जमकर पीटा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज की थी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसएन सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल की दोपहर नशे की हालत में जख्मी दो युवक सीएचसी पहुंचे थे। ड्रेसिंग के दौरान युवकों ने स्टाफ से अभद्रता की। आयुष्मान मित्र वीरेंद्र पांडेय को पीटकर जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed