फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Persons with disabilities received a pension of five thousand rupees

Gonda News: दिव्यांगजनों को पांच हजार रुपये मिले पेंशन

Thu, 20 Aug 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 20 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Persons with disabilities received a pension of five thousand rupees
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अशोक कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस निशक्तजन प्रकोष्ठ के लोग। स्रोत
गोंडा। कांग्रेस निशक्तजन प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अरुण तिवारी की अगुवाई में बृहस्पतिवार को दिव्यांगजनों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अशोक कुमार गुप्ता को सौंपा। इसमें दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 को जमीनी स्तर पर लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन

दिव्यांगजनों को मिलने वाली पेंशन की राशि बढ़ाकर पांच हजार रुपये प्रतिमाह करने, आयुष्मान कार्ड की सुविधा, पात्र परिवारों को अंत्योदय कार्ड, सभी जिलों में दिव्यांगजनों के लिए आश्रम व समस्याओं के समाधान के लिए दिव्यांगजन कल्याण सहायता केंद्र बनाने की मांग की गई। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र में बनी दुकानों का आवंटन दिव्यांगों को करने की मांग की गई। इस दौरान शत्रोहन मौर्य, आनंद तिवारी, प्रदीप, मुन्नालाल, रामपुकार, शेष कुमार, प्रेमनरायन पांडेय, विमला देवी सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed