फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Personal store to buy pesticides will also grant

निजी दुकान से कीटनाशक खरीदने पर भी मिलेगा अनुदान

Mon, 29 Jun 2015 11:40 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
अब किसानों को प्राइवेट दुकानों से कृषि रक्षा रसायनों की खरीद करने पर भी कृषि विभाग से अनुदान मिलेगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन व हरित क्रांति योजना के तहत निजी दुकानों से रसायनों की खरीद करने पर अनुदान का लाभ पंजीकृत किसान को ही मिलेगा। इससे किसानों को अब कृषि रक्षा रसायन लेने में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन


लघु एवं सीमांत काश्तकारों को योजना का लाभ मिलेगा। खेती-किसानी में फसलों को कीट व अन्य रोगों से बचाने के लिए कई तरह की रासायनिक दवाओं की जरूरत होती है। कभी-कभी किसानों को कृषि विभाग में रासायनिक दवाओं के न रहने या फिर किसान के क्षेत्र में कृषि बीज भंडार पर दवा उपलब्ध न होने की दशा में काश्तकारों को क्षति उठानी पड़ती थी।
विज्ञापन


इसके अलावा किसानों को बाजार से मजबूरन महंगे रेट पर कीट रक्षा रसायनों को खरीदना पड़ता था। लेकिन अब शासन की इस पहल से किसानों को अनुदान पर जहां आसानी से दवाएं मिल जाएंगी, वहीं समय से किसान अपनी फसलों को नुकसान से भी बचा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना की पहली शर्त यह है कि किसान का कृषि विभाग केे पोर्टल पर पंजीकृत होना जरूरी है। इस योजना का लाभ कलस्टर के तहत अधिकतम 500 रुपये या फिर किसानों की जरूरत के मुताबिक ली गईं दवाओं पर अनुमन्य अनुदान दिया जाएगा।


कभी-कभी विभाग के पास कोई कृषि रक्षा रसायन मौजूद नहीं रहता है। किसान का अहित न हो, इसके लिए शासन ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन व हरित क्रांति योजना के अंतर्गत कलस्टर प्रदर्शन के तहत लाभार्थी किसानों और पंजीकृत काश्तकारों को बाजार में निजी दुकानों से कृषि रक्षा रसायनों की खरीद पर अनुदान देेने की व्यवस्था की है। किसान दवा खरीद कर बिल सत्यापित करवा कर जमा करें। अनुदान की रकम उनके खाते में भेजी जाएगी। - धनंजय सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed