फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   perform in front of the bank gate

बैंक गेट के सामने किया प्रदर्शन

Fri, 21 Aug 2015 12:05 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक हरैया सतघरवा के शाखा प्रबंधक के खिलाफ नाराज खाताधारकों ने गुरुवार को गेट के सामने प्रदर्शन किया। खाताधारकों ने बैंक प्रबंधक पर अभद्रता व उपेक्षित करने का आरोप लगाया। डीएम व लीड बैंक प्रबंधक को शिकायती पत्र भेजकर शाखा प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने कर मांग की।
विज्ञापन


एक सप्ताह में बैंक प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई न होने पर खाताधारकों ने सड़क जामकर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इलाहाबाद बैंक हैरया सतघरवा के खाताधारक दीपक सिंह, बाबादीन जायसवाल, श्रीकांत तिवारी, स्वामीनाथ वर्मा, ओमप्रकाश पाठक, अरुन कुमार आदि ने गुरुवार को बैंक प्रबंधक के खिलाफ गेट पर एकजुट होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए खाताधारकों ने कहा कि बैंक प्रबंधक खाताधारकों के साथ गाली-गलौज का व्यवहार करते हैं। कार्य के सिलसिले में बातचीत करने पर खाताधारकों से अभद्रता करके बैंक से भगाने लगते हैं। सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने में बैंक प्रबंधक खाताधारकों को कागजी खानापूर्ति के नाम पर बेवजह परेशान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी दस्तावेज पूर्ण होने के बाद भी किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बन पा रहा है। इससे किसानों को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बैंक में लेनदेन के लिए भी खाताधारकों को दिनभर परेशान होना पड़ रहा है। गत 3 अगस्त को शाखा प्रबंधक के खिलाफ डीएम व लीड बैंक प्रबंधक से शिकायत की गई थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

बैंक खाताधारकों ने प्रदर्शन के बाद डीएम व लीड बैंक प्रबंधक के नाम संबोधित शिकायती पत्र भेजा है। खाताधारकों ने एक सप्ताह में बैंक प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने पर सड़क जामकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

खाताधारकों द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार व बेबुनियाद हैं। क्षेत्र के कुछ लोग कम जमीन होने के बावजूद किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए दबाव बनाते हैं। झूठी शिकायत कर प्रबंधक व बैंक की छवि खराब करने का अराजक तत्व कुचक्र कर रहे हैं। बैंक में सभी कार्य सुचारु रूप से किए जा रहे हैं।  -वीपी अग्रवाल, प्रबंधक इलाहाबाद बैंक हरैया सतघरवा


खाताधारकों की शिकायत मिलने पर संबंधित बैंक प्रबंधक व कर्मियों के कार्य व्यवहार की जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। -आरवीएस राजपूत, प्रबंधक लीड बैंक बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed