फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   People wandering on the blocks to make Aadhaar

आधार कार्ड बनवाने में दुश्वारी, ब्लाकों पर भटक रहे लोग

Fri, 08 Oct 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
People wandering on the blocks to make Aadhaar
गोंडा। जिले के सभी ब्लॉकों में आधार कार्ड बनने व संशोधित कराने को लेकर मारामारी है। कटरा बाजार के 78 गांव व एक नगर पंचायत की जिम्मेदारी वाला डाकघर क्षेत्र में आधार कार्ड बनाने को लेकर लोग छह माह से परेशान हैं। कटरा डाकघर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को आधार आईडी ब्लाक का हवाला देकर लौटा दिया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गोविंद शरण, जुगुल किशोर, राजेश्वर प्रसाद, नितेश रस्तोगी, उमाकांत दूबे, तिलक राम, सुनील कुमार ने बताया कि बिना आधार कार्ड के कोई काम नहीं किया जा रहा है। बच्चों के भविष्य पर खतरा है। हम लोगों को आधार कार्ड बनवाने व संशोधन करवाने के लिए कटरा बाजार डाकघर द्वारा पिछले छह माह से दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

बहुत सारे काम लोगों के बिना आधार कार्ड के लटके हुए है। डाकघर के बड़े बाबू भुनेश कुशवाहा व निशांत कुमार आधार कार्ड आईडी ब्लाक होने की बात कहकर वापस कर देते हैं। किसान व व्यापारी लोग हैं दुकान, घर व खेत का काम छोड़कर महीनों से डाकघर का चक्कर काट रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकत्तर कार्य डिजिटल होने लगा है। ऐसे में आधार कार्ड इंसान का अहम हिस्सा बन गया है। डाकघर के कर्मचारी की लापरवाही के चलते लोग परेशान हैं। डाकघर मे तैनात निशांत बाबू की आईडी पिछले कई माह से ब्लाक है। बडे बाबू पद पर परसपुर में रहे भुनेश कुशवाहा ने कुछ दिन पूर्व कटरा का चार्ज लिया है।
विभाग को पता था कि परसपुर में तैनात बाबू की आईडी ब्लाक है तो किसी ऐसे व्यक्ति को तैनात करना चाहिए था जिसकी आईडी खुली होती जिससे डाकघर का कार्य प्रभावित न होता।

डाक अधीक्षक आईके शुक्ला ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से यूनिक आइडेंटीफिकेशन आफ इण्डिया से ही दिक्कत चल रही थी लेकिन इधर एक माह से लगातार सभी डाकघर में आधार कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। डाकघर में क्या दिक्कत चल रही है। पता करके अतिशीघ्र आधार कार्ड बनवाना चालू करा दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed