फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   People get on the road as soon as they get a discount

छूट मिली तो लोगों ने लांघी लक्ष्मण रेखा

Mon, 04 May 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
People get on the road as soon as they get a discount
People get on the road as soon as they get a discount - फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना महामारी के बीच सोमवार तो छूट मिली को लॉकडाउन ध्वस्त नजर आया। जिला ऑरेंज जोन में है, इसके बावजूद लोगों ने न सिर्फ लक्ष्मण रेखा लांघी, बल्कि बेखौफ होकर पूरे दिन फर्राटा भी भरा। स्थिति यह रही कि नो पार्किंग जोन भी खुल गया और हर तरफ जाम जैसी स्थिति नजर आई। पुलिस तो शराब बिक्री कराने में जुटी रही, सड़कों पर रोकटोक नाम मात्र की ही रही।
विज्ञापन

कोरोना संकट को देखते हुए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू और फिर लॉकडाउन लागू होने से लोग पाबंदियों में रहे। लॉकडाउन टू तक तो स्थिति ठीक रही और लोगों ने भरपूर सहयोग भी किया। जिले में तीन कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने से भी लोग खुद की चिंता कर रहे थे। इसी बीच सरकार की ओर से जिले को ऑरेंज जोन में शामिल किया गया और छूट की घोषणा हो गई।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम तक आदेश भी जारी हो गए, इसके बाद तो लोगों के सब्र का बांध टूट गया। साहित्यकार डॉ. श्रीनारायण तिवारी कहते हैं कि सरकार ने छूट लोगों को राहत देने के लिए दी है न कि रोग से मुुक्ति मिल गई है। इसे ध्यान में रखना चाहिए। शिक्षक राजकिशोर शुक्ल कहते हैं कि स्थिति बहुत ही भयावह हो गई है, ऐसे ही लोग सड़कों पर निकलेंगे तो बीमारी बढ़ने के आसार बढ़ेंगे। इस तरह जानकार लोगों ने स्थिति की चिंता भी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के 40 दिनों में पहली बार जाम की ऐसी स्थिति दिखी। बड़गांव चौराहे पर पुलिस को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जूझना पड़ा। ऐसी ही स्थिति मिश्रौलिया चौकी और स्टेशन रोड तक रही। हाल यह रहा है कि ट्रक और अन्य वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहे।
वहीं गुरुनानक चौक से नो पार्किंग जोन की व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई। चौक तक लोग धड़ल्ले से वाहनों से जाते दिखे। पूरे शहर का गजब हाल रहा है। डाकघर चौराहे पर सोशल डिस्टेंसिंग तोड़कर दुकान लगाने वालों को एक सिपाही ने सबक सिखाया तब जाकर एक दूसरे से दूरी बनाई।

जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने छूट को लेकर कई निर्देश दिए। उन्होने दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के साथ ही लोगों को अनावश्यक बाहर न निकलने को कहा है। इसके अलावा उन्होने व्यापारियों से भी सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed