{"_id":"5f74c00f8ebc3e9bf96c4af5","slug":"people-came-on-the-streets-to-give-justice-to-hathras-s-daughter-gonda-news-lko54286233","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरे लोग
विज्ञापन
गोंडा के मनकापुर में हाथरस में दलित बेटी के संग हुई घटना के विरोध में एसडीएम मनकापुर केे ज्ञापन स?
- फोटो : GONDA
गोंडा। हाथरस में बेटी के साथ हुई दरिंदगी को लेकर पूरे देश के साथ ही गोंडा में लोगों को गुस्सा फूटा है। आक्रोशित लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। विभिन्न सामाजिक संगठनों व आम नागरिकों ने पीड़िता को श्रद्धांजलि दिया तथा लोगों द्वारा प्रदर्शन कर आरोपियों को फांसी देनी की मांग की जा रही है। इसी क्रम में सपा मुखिया अखिलेश यादव के आवाहन पर बुधवार को पूर्व विधायक राम विशुन आजाद अपने समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन कर हाथरस में बेटी के साथ की गई दरिंदगी को लेकर सरकार के खिलाफ राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम हीरा लाल को सौंपा है।
पूर्व विधायक की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि उत्तर प्रदेश में इन दिनों अराजकता का माहौल है। इस सरकार में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। प्रदेश में जान माल की सुरक्षा नही रह गई है। आये दिन महिलाएं और बच्चियां दुष्कर्म की शिकार हो रही हैं। पुलिस दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने से कतराती है। भाजपा का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला साबित हो रहा है। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख बलराम यादव, विजय कुमार आजाद, पंकज पाठक आदि मौजूद रहे। वहीं मंगलवार शाम को रुद्र फाउंडेशन संस्था के कोषाध्यक्ष शिवम तिवारी मुन्ना के नेतृत्व में युवाओं ने गांधी पार्क में मोमबत्ती लजाकर हाथरस पीड़िता को श्रद्धांजलि अर्पित किया। शिवम तिवारी ने कहा कि बेटियों के साथ दरिंदगी करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। इस अवसर पर उपेंद्र सिंह, चंकी पांडेय, सर्वेश सिंह राजपूत,वेदांत सिंह आदि उपस्थित रहे।
मसकनवां में पीड़िता की मौत की घटना को लेकर भारत की जनवादी नौजवान सभा के पदाधिकारियों व समाजसेवियों ने मंगलवार की रात कस्बे के खालेगांव में कैंडल मार्च कर मृतका को श्रद्धांजलि दी। घटना के विरोध में ‘योगी तेरे राज में बेटी बचाओ नारा फेल है’ बलात्कारियों को फांसी दो आदि नारेबाजी कर घटना का विरोध जताया। जनवादी नौजवान सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष केपी पांडेय ने कहा की वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। जनवादी नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष दुर्गा सिंह पटेल ने कहा की अगर पीड़िता को न्याय ना मिला तो संगठन पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगा। राजेश वर्मा, राम सुभावन वर्मा, संजय यादव, राजकुमार विश्वकर्मा, संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।