{"_id":"573b60664f1c1b5b26ac79d1","slug":"people-broke-the-chairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने तोड़ीं कुर्सियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने तोड़ीं कुर्सियां
अमर उजाला/गोंडा
Updated Tue, 17 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेटर प्रवीण व र्ईशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में मंगलवार को क्रिकेट का ऐसा जुनून दिखाई पड़ा, जिसकी लोगों ने कभी कल्पना भी नहीं की थी। क्रिकेटरों को देखने के लिए लोगों की इस कदर भीड़ उमड़ी कि सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। क्रिकेटरों के निर्धारित समय से देर से पहुंचने से भीड़ बेकाबू हो गई और उन्होंने बैरिकेडिंग, टेंट व कुर्सियां तोड़ दीं। वहीं, छह घंटे तक यातायात बंद रहने से लोगों को जाम से जूझना पड़ा। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को काबू में किया।
कार्यक्रम था इनकैन चौराहे पर स्थित एक पेट्रोल पंप के ठीक बगल से होकर जाने वाले नाले के किनारे बने के-लांच के शोरूम के उद्घाटन का। जिसे लॉमैन-पेज थ्री की स्पांसर गुजरात लायंस लीड कर रही थी।
इसके तहत गुजरात लायंस के पांच क्रिकेटरों के गोंडा में आने के पोस्टर चस्पा किए गए थे, जिन्हें देखने के लिए शहर के कोने-कोने और बाहर से आए हजारों लोग पिछले पांच घंटों से तपती धूप में पलक-पांवड़े बिछाकर बैठे थे। लेकिन जब उनका हेलीकॉप्टर सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में बने हेलीपैड पर उतरा तो उसमें से सिर्फ दो ही क्रिकेटर निकलकर बाहर आए, जिसमें प्रवीण कुमार और ईशान कुमार थे।
विज्ञापन
जिन्होंने शोरूम का उद्घाटन करने के बाद मंच पर पहुंचकर आईपीएल की धुन पर डांस किया और क्रिकेट प्रेमियों के सवालों का अपने अंदाज में जवाब देते हुए उनकी हौसला अफजाई की। एक सवाल के जवाब में क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने कहा कि जब वह शुरू में क्रिकेट की दुनिया में आए थे तो उन पर बहुत दबाव था, लेकिन आज इस तरह का कोई दबाव उन पर नहीं है।
उधर, इन सबके बीच गुजरात लायंस के क्रिकेटरों को देखने उमड़ी भीड़ ने संकरी सी जगह पर आयोजित इस कार्यक्रम में लगाई गई बैरिकेडिंग को तहस-नहस करते हुए हुए सजाई गईं कुर्सियों को तोड़ दिया, जिससे पुलिस-प्रशासन को भीड़ पर काबू पाने के लिए कई बार लाठियां तक चटकानी पड़ीं।
मंगलवार को इनकैन चौराहे पर आयोजित एक शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने 12 बजते ही गोंडा-लखनऊ मेन रोड का यातायात एलबीएस चौराहे से इनकैन चौराहे के बीच बैरिकेडिंग करते हुए बंद कर दिया, जो करीब छह घंटे तक बंद रहा। जिससे लखनऊ सहित बाकी तीन दिशाओं से आने वाले लोगों को डायवर्टेड रूट से गंतव्य को जाना पड़ा।
गोंडा-लखनऊ मेन रोड पर के-लांच के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए बनाए गए मंच तक भीड़ न पहुंचे, इसके लिए सड़क पर एक बैरिकेडिंग की गई थी। जिसे कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही भीड़ में शामिल लोगों ने तोड़ दिया।
बैरिकेडिंग टूटते ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों का पारा चढ़ गया और उन्होंने लाठियां चटकानीं शुरू कर दीं, जिसमें कुछ लोगों को हलकी चोटें भी आईं।
इनकैन चौराह पर स्थित एक शोरूम के मंगलवार को हुए उद्घाटन कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए लोगों में गलत सूचना फैला दी गई कि गुजरात लायंस के क्रिकेटर सुबह 11 बजे आने वाले हैं। जबकि उनके आने का वास्तविक समय शाम के चार बजे था। जो कि अपने तय कार्यक्रम से 45 मिनट देर से पहुंचे।
इस दरम्यान सारी सड़क को कार्यक्रम शुरू होने से पांच घंटे पहले ही जाम कर दिया गया, ताकि व्यवस्थाएं बनी रहें। लेकिन प्रशासन की इस मंशा पर क्रिकेटरों को देखने उमड़ी भीड़ ने अंत समय पर पानी फेर दिया।
शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए गुजरात लायंस के जिन पांच क्रिकेटरों के पोस्टर शहर में जगह-जगह चस्पा किए गए थे। उसमें से कोई भी क्रिकेटर मंगलवार को गोंडा नहीं आया। पोस्टर में डाईन ब्रावो, सुरेश रैना, जेम्स फाक्नर, रवींद्र जडेजा और ब्रांडैम मकैलम की फोटो को दिखाते हुए इसके पोस्टर जगह-जगह चिपकाए गए थे, जिसमें से कोई भी नहीं आया।
इनकैन चौराहे पर पड़ने वाले शोरूम के उद्घाटन के लिए जिस जगह की परमीशन प्रशासन से ली गई थी, वह जगह इतनी संकरी है कि वहां 500 आदमी की भीड़ को भी काबू में करना काफी मुश्किल है।
इसके बावजूद प्रशासन की ओर से वहां इतने बड़े कार्यक्रम की परमीशन दे दी गई। ऐसी स्थिति में जब गुजरात लायंस के क्रिकेटरों को देखने के लिए यहां पांच हजार से ऊपर क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ उमड़ी तो उसने प्रशासन के साथ ही पुलिस कर्मियों के भी होश उड़ गए। जिन्हें मैनेज करने के लिए पुलिस कर्मियों को पसीना बहाना पड़ा।