फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Peasant blight from current

खंभे में उतरा करंट, किसान झुलसा

Sat, 20 Jul 2019 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Peasant blight from current
खंभे में उतरा करंट, किसान झुलसा
विज्ञापन

चपेट में आने से खंभे से चिपककर भैंस मरी
खोड़ारे (गोंडा)। कूकनगर ग्रांट गांव के मजरे जैराडीह में बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई। मवेशी को बचाने के प्रयास में एक किसान करंट की चपेट में आने से झुलस गया। किसान का इलाज चल रहा है।

खोड़ारे थाना क्षेत्र के कूकनगर ग्रांट गांव के मजरा जैराजडीह निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि शुक्रवार की शाम तकरीबन पांच बजे उसके पिता श्याम बहादुर यादव भैंस चराने के लिए घर से निकले थे। राजेंद्र के मुताबिक गांव के बाहर बिजली का ट्रांसफार्मर लगा है उसी ट्रांसफार्मर से गांव में एलटी लाइन गई है। आरोप है कि कूकनगर ग्रांट गांव के मजरा जंगलडीह का रहने वाला एक व्यक्ति उसी ट्रांसफार्मर से कटिया कनेक्शन लगाकर मोनोब्लाक सेट चला रहा था। मोनोब्लाक सेट के तार से बिजली के खंभे में करंट उतर आया। जिसकी चपेट में आने से उसकी भैंस खंभे में चिपककर मर गई। बताया कि भैंस को बचाने के प्रयास में उसके पिता करंट की चपेट में आकर झुलस गए। जिनका इलाज चल रहा है। राजेंद्र प्रसाद यादव ने थाना खोड़ारे में कटिया कनेक्शन से मोनोब्लाक सेट चलाने के आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। घारीघाट विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता धनंजीव कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मौके पर बिजली कर्मियों को भेजा गया था, लेकिन कोई अवैध कनेक्शन नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे संजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed