फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Patients suffering from vomiting, diarrhea and stomach pain doubled in the medical college

Gonda News: मेडिकल कॉलेज में उल्टी-दस्त व पेट दर्द के मरीज हुए दोगुने

Sat, 04 May 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 04 May 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from vomiting, diarrhea and stomach pain doubled in the medical college
गोंडा। मेडिकल कॉलेज में उल्टी-दस्त व पेट दर्द के मरीजों की संख्या करीब दोगुनी हो गई है। मेडिकल वार्ड के 32 बेड फुल होने के बाद गैलरी व वार्ड के बाहर भी बेड लगाए गए हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में खानपान में अनियमितता लोगों के लिए आफत बन रही है। मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी व ओपीडी के बाद अब मेल व फीमेल वार्ड उल्टी दस्त व पेट दर्द के मरीजों से भर गए हैं। जहां हर रोज पांच से छह मरीज भर्ती होते थे, वहां अब औसतन 15 मरीज भर्ती हो रहे हैं। फिजीशियन डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि इस समय मौसम जनित बीमारी उल्टी, दस्त, बुखार व पानी की कमी से पीड़ित मरीज अधिक आ रहे हैं। जिनको उपचार के साथ खानपान में संयम रखने का सुझाव दिया जाता है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ आफताब आलम ने बताया कि ओपीडी में आने वाले अधिकांश बच्चे वायरल बुखार, डायरिया व निमोनिया से पीड़ित होते हैं। इस समय ओपीडी में प्रतिदिन करीब 150 मरीज आ रहे हैं। बोतल से दूध पिलाने के कारण भी छोटे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। ओपीडी में आने वाली माताओं को स्तनपान कराने या गिलास-कटोरी से दूध पिलाने का सुझाव दिया जा रहा है। चिल्ड्रेन वार्ड व पीआईसी में इस समय 16 बच्चे भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को गर्मी से बचाने का इंतजाम नाकाफी है। मेडिकल समेत विभिन्न वार्डों में कूलर की व्यवस्था नहीं है। पंखा लगा भी है तो वह धीरे-धीरे चल रहा है, जिसकी हवा बेड तक पहुंच ही नहीं पाती। इससे मरीज के तीमारदार हाथ का पंखा चलाकर गर्मी से निजात पाने का प्रयास कर रहे हैं।

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि गर्मी बढ़ने की वजह से मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ी है। वार्डों में कूलर की व्यवस्था की जाएगी, ताकि मरीजों को गर्मी से निजात मिल सके। नई बिल्डिंग में 45 बेड का मेडिसिन वार्ड शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed