{"_id":"6a68eaca169ce2b97d030dff","slug":"passenger-collapses-on-platform-dies-gonda-news-c-100-1-brp1002-163209-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: चक्कर खाकर प्लेटफार्म पर गिरा यात्री, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: चक्कर खाकर प्लेटफार्म पर गिरा यात्री, मौत
Tue, 28 Jul 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मंगलवार को ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह चक्कर खाकर प्लेटफार्म पर गिर पड़े। सूचना पर रेलवे अधिकारियों, चिकित्सकों और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उनकी पहचान इटावा जिले के सैफई थाने के भागा सैया निवासी कृष्ण चंद के रूप में हुई है। वह गन्ना विभाग में उप आयुक्त के चालक के पद पर तैनात थे। उनके पास गोंडा से इटावा का रेल टिकट मिला है। जीआरपी ने परिजनों को सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।