फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Paska fair will start with Kavi Sammelan and Mushaira

Gonda News: कवि सम्मेलन व मुशायरे से होगा पसका मेले का आगाज

Wed, 24 Jan 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 24 Jan 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Paska fair will start with Kavi Sammelan and Mushaira
पसका (गोंडा)। पौराणिक मान्यताओं को सहेजे भगवान वाराह की अवतार स्थली पसका सूकरखेत में माघ मेले व पसका उत्सव का शुभारंभ बुधवार 24 जनवरी से होगा। लघु प्रयाग में चार लाख श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा कर पुण्य के भागीदार बनेंगे। इस मौके पर कवि सम्मेलन व मुशायरे के साथ साहित्य-संस्कृति की महफिल भी सजेगी। ।
विज्ञापन

जिले के प्रसिद्ध पसका मेला व सूकरखेत महोत्सव का शुभारंभ डीएम व एसपी के साथ करनैलगंज विधायक अजय सिंह संयुक्त तौर पर करेंगे। इस दौरान तीन दिनों तक विभिन्न आयोजन होगें जबकि 25 जनवरी को पौष पूर्णिमा का मुख्य स्थान होगा। इस दौरान सबसे पहले नागा साधु संन्यासी स्नान करेंगे उसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू की धारा में आस्था की डुबकी लगाएंगे। साथ ही सरयू नदी के तट पर साधु व गृहस्थ लोग माह भर तक फूस की कुटिया बनाकर पूजा अर्चना भी करेंगे।
विज्ञापन

मेले के संयोजक जयदीप सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम को खिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे से मेले का शुभारंभ होगा, जिसमें देश के नामचीन कवि अपने कविता पाठ से लोगों को भावविभोर करेंगे। 24 से 26 जनवरी तक शाम तीन से छह बजे तक श्रीराम कथा व प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।

जिला अस्पताल में मरीजों का इंतजार करते फिजियोथेरिपिस्ट-संवाद

जिला अस्पताल में मरीजों का इंतजार करते फिजियोथेरिपिस्ट-संवाद

जिला अस्पताल में मरीजों का इंतजार करते फिजियोथेरिपिस्ट-संवाद

जिला अस्पताल में मरीजों का इंतजार करते फिजियोथेरिपिस्ट-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed