{"_id":"6262ea6247e95e53c6565a14","slug":"parsal-post-office-gonda-news-lko6273468181","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा में बनेगा पूर्वांचल का पहला पार्सल हब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में बनेगा पूर्वांचल का पहला पार्सल हब
विज्ञापन
फोटो-21-गोंडा के अफीम कोठी डाकघर में पार्सल हब का शिलान्यास करते चीफ पोस्टमास्टर जनरल।-संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। शहर के अफीम कोठी स्थित डाक विभाग परिसर में पूर्वांचल का पहला पार्सल हब जल्द बनेगा। 200 स्क्वॉयर मीटर में बनने वाले पार्सल हब के निर्माण की तैयारी पूरी कर ली गई है। पार्सल हब बनने से लोगों के घरों से डोर-टू-डोर पार्सल कलेक्ट कर उसे उनके स्थान तक समय से पहुंचाया जाएगा। इसकी लागत कम से कम होगी। शुक्रवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के पहले डाक पार्सल हब का शिलान्यास प्रदेश के चीफ पोस्टमास्टर जनरल केके सिन्हा ने किया।
चीफ पोस्टमास्टर जनरल केके सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समय के साथा पार्सल की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। इससे हर एक व्यक्ति को पार्सल की आवश्यकता होती है। हम ई-कामर्स की बात करते हैं तो ऐसे में पार्सल का अभियान चला रहे हैं। बताया कि यहां 200 स्क्वायर मीटर में पार्सल हब का निर्माण कराया जाएगा। यह पूर्वांचल का पहला पार्सल हब होगा। जहां से लोगों को पार्सल की सुविधा मुहैय्या कराई जाएगी। लोगों के घरों से डोर-टू-डोर पार्सल कलेक्ट किया जाएगा। इसके बाद उसे उनके स्थान पर पहुंचाया जाएगा। छोटे पार्सल के साथ ही बड़े पार्सल के ट्रांसपोर्ट की भी सुविधा डाक विभाग मुहैय्या कराएगा। पार्सल हब के भवन निर्माण से लोगों को बेहतर डाक पार्सल की सुविधा मिलेगी। इससे लागत में तो कमी आएगी ही, साथ में समय की बचत होगी।
इसके बाद चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने मंत्रोच्चार के साथ भूूमि पूजन कर पार्सल हब का शिलान्यास किया। इस दौरान पोस्टमास्टर जनरल गोरखपुर परिक्षेत्र विनोद कुमार वर्मा, निदेशक बीबी शरण, डाक अधीक्षक हिमांशु तिवारी, सहायक डाक अधीक्षक किरन सिंह, अनिरुद्ध पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, शत्रोहन वर्मा, प्रशांत खरे, आशीष श्रीवास्तव, एके पांडेय, संत कुुमार शर्मा, रेनू चौधरी मौजूद रहीं।