फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Panchayat workers shaved their heads to express their anger.

Gonda News: पंचायत के कार्यकर्ताओं ने सिर मुड़वाकर जताया आक्रोश

Sat, 21 Feb 2026 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Panchayat workers shaved their heads to express their anger.
गोंडा के इटियाथोक में बिसुही नदी पर पुल निर्माण के लिए सिर मुंडवाते छात्र पंचायत के लोग। - संवा
जयप्रभा ग्राम। गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर इटियाथोक में स्थित जर्जर बिसुही पुल के नवनिर्माण की मांग को लेकर राष्ट्रीय छात्र पंचायत का आंदोलन तेज होता जा रहा है। धरना-प्रदर्शन के 14वें दिन शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने अनोखा विरोध दर्ज कराते हुए पुल के नीचे बैठकर सिर मुड़वाया और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया।
विज्ञापन



कार्यकर्ताओं ने कहा कि कई दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से मांग उठाई जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। जिला उपाध्यक्ष युगांक मिश्रा ने बताया कि अब तक सैकड़ों लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेज चुके हैं और 12 हजार से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया है।
विज्ञापन



इसके बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने सिर मुंडवाकर विरोध जताया और अपने कटे बाल मुख्यमंत्री को समर्पित करने की घोषणा की। मोहनपुर निवासी भूपेन तिवारी ने कहा कि वह प्रतिदिन इसी पुल से होकर निजी कंपनी में नौकरी के लिए जाते हैं। जर्जर हालत के कारण घंटों जाम में फंसना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने छात्र पंचायत के आंदोलन का समर्थन करते हुए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से पुल का नवनिर्माण शीघ्र कराने की मांग की। प्रदर्शन में अभिषेक वर्मा, आदित्य द्विवेदी, हिमांशु मिश्रा, सरताज, शहजादा, शुभम, अमन शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed