फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Panchayat secretary arrested for taking bribe of Rs 10 thousand

Gonda News: 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

Thu, 09 Jan 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 09 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Panchayat secretary arrested for taking bribe of Rs 10 thousand
झंझरी/गोंडा। पड़रीकृपाल ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत सचिव विजय कुमार को एंटी करप्शन की ट्रैप टीम ने बृहस्पतिवार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ग्राम प्रधान मनीष वर्मा की तहरीर पर आरोपी पंचायत सचिव के खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। बलिया जिले के बनकटा मोहल्ले के रहने वाले विजय कुमार जिले के पड़रीकृपाल ब्लॉक में दो साल से पंचायत सचिव के पद पर तैनात हैं। खरहटिया के ग्राम प्रधान मनीष वर्मा निवासी विशवा गनेश विशुनपुर बैरिया, देहात कोतवाली ने बीते 30 दिसंबर को एंटी करप्शन टीम के प्रभारी धनंजय सिंह से मिलकर पंचायत सचिव विजय कुमार की शिकायत की थी। आरोप लगाया कि 100 मीटर इंटरलॉकिंग के काम के दो लाख रुपये भुगतान कराने के एवज में सचिव विजय कुमार 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं।
विज्ञापन

एंटी करप्शन टीम के प्रभारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को सचिव ने ग्राम प्रधान को नगर कोतवाली क्षेत्र में पड़रीकृपाल ब्लॉक के पास स्थित खैराकुंभ नगर प्राथमिक विद्यालय के समीप अपने किराये के मकान में बुलाया। वहां पहले से मुस्तैद एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत सचिव विजय कुमार को रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी सचिव विजय कुमार को नगर कोतवाली लाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि ग्राम प्रधान मनीष वर्मा की तहरीर पर पंचायत सचिव विजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed